Home
Class 12
BIOLOGY
लघुबीजाणु चतुष्फ कितने प्रकार के होते है...

लघुबीजाणु चतुष्फ कितने प्रकार के होते हैं? उनका सचित्र उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परागपुटों के अंदर गाढ़े जीवद्रव्य वाली कोशिकाएं होती हैं जिन्हें बीजाणुजन कोशिकाएं कहते हैं। ये कोशिकाएं लघुबीजाणु अथवा पराग मातृ कोशिकाएं बनाती हैं। प्रत्येक सक्रिय लघुबीजाणु मातृ कोशिका अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा चार लघुबीजाणु बनाती हैं। लघुबीजाणु मातृ कोशिका से लघुबीजाणु बनने का प्रक्रम लघुबीजाणुजनन कहलाता है। चारों लघुबीजाणु एक चतुष्क के रूप में व्यवस्थित रहते हैं।
लघुबीजाणुओें की व्यवस्था के क्रम के अनुसार चतुष्क निम्न प्रकार के हो सकते हैं।
(i) चतुष्फलकीय- ये अधिकतर द्विबीजपत्रीय पौधों में पाए जाते हैं। इनके एक ओर से देखने पर केवल तीन लघुबीजाणु दिखाई देते हैं। और चौथा लघुबीजाणु इन तीनों के पीदे की ओर स्थित होता है।
(ii) समद्विपार्शि्वक- ये एकबीजपत्रियों में पाए जाते हैं। इनमें चारों लघुबीजाणु एक ही तल में दिखाई देते हैं।
(iii) क्रासित- इनमें दो दो लघुबीजाणु एक दूसरे से `90^(@)` का कोण बनाते है अतः एक तल में ऊपर वाले जोड़े के दोनों लघुबीजाणु व नीचे वाले जोड़े का केवल एक बीजाणु दिखाई पड़ते हैं।
(iv) रेखिक-इनमें सभी लघुबीजाणु एक सीधी रेखा में विन्यासित होते हैं।
(iv) T- आकार- इनमें दो लघुबीजाणु अनुप्रस्थ रूप में तथा दो लम्बवत रूप में विन्यासित रहते हैं।
लघुबीजाणुओं के मध्य कैलोज द्वारा निर्मित भित्‍ति होती है। इस भित्‍ति के केलेज एन्जाइम द्वारा विघटन होने से ये लघुबीजाणु चतुष्क से मुक्त हो जाते हैं एवं इनका आकार गोलाकार हो जाती है । इस अवस्था में ये परागकण कहलाते हैं। परागकण लघुबीजाणुधानी में स्वतंत्र रूप में बिखरे रहते हैं।
कुछ पादपों में परागकण परस्पर मिलकर एक विशिष्ट संरचना परागपिण्ड या पोलियिम का निर्माण करते हैं उदा- आक एवं कुछ आर्किड्स । ड्रासेरा एवं टाइफा आदि में अनेक परागकण चतुष्क परस्पर संलग्न होकर संयुक्त परागकण का निर्माण करते हैं। यदि एक चतुष्क में चार से अधिक लघुबीजाणु हों तो इस अवस्था को बहुबीजाणुता कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद- संरचना एवं विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्व्Sपूर्ण प्रश्न|34 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद- संरचना एवं विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|17 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद- संरचना एवं विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक प्रश्न|6 Videos
  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न|12 Videos
  • नाइट्रोजन उपापचय तथा नाइट्रोजन चक्र

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|16 Videos