Home
Class 12
PHYSICS
विद्युत् विभवांतर की परिभाषा दीजिए | विद...

विद्युत् विभवांतर की परिभाषा दीजिए | विद्युत् विभवांतर एवं विद्युत् विभव में अंतर स्पष्ट कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत् विभवांतर - " दो आवेशित चालकों अथवा वैद्युत क्षेत्र के अंतर्गत दो बिंदुओं पर वैद्युत विभव का अंतर वैद्युत विभवांतर कहलाता है | "
एकांक धनात्मक आवेश को बिंदु A से B तक ले जाने में किये गए कार्य `(W_(AB))/(q_(0))` को बिंदु B और A के मध्य विद्युत् विभवांतर के रूप में परिभाषित किया जाता है | अर्थात B और A के मध्य विद्युत् विभवांतर
`V_(B)-V_(A)=(W_(AB))/(q_(0))" ....(1)"`
यहाँ कार्य W तथा आवेश `q_(0)` दोनों ही अदिश राशियां हैं | अतः विद्युत् विभवांतर भी एक अदिश राशि है |
समीकरण ( 1 ) के आधार पर वैद्युत विभव को निम्न प्रकार परिभाषित किया जा सकता है
`V_(B)-V_(oo)=(W)/(q_(0))`
यहाँ W वह कार्य होगा जो परीक्षण आवेश `( + q_(0) )` को अनंत से बिंदु B तक बल `vecR` के विरुद्ध लाने में किया गया होगा |
`V_(oo)=0` माना जा सकता है |
`therefore" "V_(B)=(W)/(q_(0))`
या `V=(W)/(q_(0))" ...(2)"`
अतः " वैद्युत क्षेत्र के अंदर किसी बिंदु पर वैद्युत विभव किसी परीक्षण धनावेश को अनंत से उस बिंदु तक बिना त्वरण के लाने में किये गए कार्य W तथा परीक्षण आवेश के `q_(0)` मान के बराबर होता है | " यह भी एक अदिश राशि है | वैद्युत विभव का S.I. मात्रक वोल्ट होता है |
समीकरण ( 2 ) के आधार पर
विद्युत विभव V का SI मात्रक `=("W का मात्रक")/(" आवेश "q_(0)" का मात्रक ")`
अतः `" 1 वोल्ट "=("1 जूल")/("कूलॉम ")`
इस प्रकार से 1 वोल्ट विभव को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जाता है
''यदि 1 कूलॉम परीक्षण धनावेश को अनंत से वैद्युत क्षेत्र के किसी बिंदु तक बिना त्वरण के लाने में 1 जूल कार्य करना पड़े तो उस बिंदु पर वैद्युत विभव का मान 1 वोल्ट होगा | "
समीकरण ( 1 ) के आधार पर 1 वोल्ट विभवांतर को निम्न प्रकार परिभाषित किया जाता है " यदि किसी वैद्युत - क्षेत्र में 1 कूलॉम परीक्षण आवेश को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक बिना त्वरण के ले जाने में 1 जूल कार्य करना पड़े तो उन बिंदुओं के बीच विभवांतर 1 वोल्ट होता है | "
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत विभव

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (पाठ्यपुस्तक के प्रश्न) (निबन्धात्मक प्रश्न - )|5 Videos
  • विद्युत विभव

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (पाठ्यपुस्तक के प्रश्न) (आंकिक प्रश्न - )|22 Videos
  • विद्युत विभव

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (पाठ्यपुस्तक के प्रश्न) (अतिलघुउत्तरीय प्रश्न -)|20 Videos
  • विद्युत परिपथ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्चस्तरीय बुद्धि -कौशल प्रश्न|5 Videos
  • विधुत क्षेत्र

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न|54 Videos
SANJEEV PUBLICATION-विद्युत विभव -अभ्यास (पाठ्यपुस्तक के प्रश्न) (लघुउत्तरीय प्रश्न -)
  1. विद्युत विभव किसे कहते हैं? इसका सूत्र एवं मात्रक लिखिए |

    Text Solution

    |

  2. सिद्ध कीजिए कि आवेशित गोलीय कोश के अंदर विभव का मान उतना ही है जितना प...

    Text Solution

    |

  3. समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं? बिंदु आवेशों के कारण समविभव पृष्ठ बनाइए |

    Text Solution

    |

  4. तीन बिन्दु आवेशों से निर्मित किसी तंत्र की स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए |

    Text Solution

    |

  5. आवेशित चालक के पूर्ण आयतन में स्थिर विद्युत विभव उसके पृष्ठ पर स्थिर व...

    Text Solution

    |

  6. विद्युत विभव एवं विद्युत क्षेत्र की तीव्रता में संबंध स्थापित कीजिए |

    Text Solution

    |

  7. समरूप विद्युत क्षेत्र में विद्युत द्विध्रुव को घुमाने में किये गये कार...

    Text Solution

    |

  8. प्रदर्शित कीजीये कि समविभव पृष्ठ पर किसी परीक्षण आवेश को एक बिन्दु तक ...

    Text Solution

    |

  9. विद्युत स्थितिज ऊर्जा से क्या तात्पर्य है? आवेशों के निकाय की स्थितिज ...

    Text Solution

    |

  10. बाह्य विद्युत क्षेत्र में विद्युत द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक...

    Text Solution

    |

  11. समरूप बाह्य विद्युत क्षेत्र में vecr(1)" व "vecr(2) स्थिति सदिश पर रखे...

    Text Solution

    |

  12. समविभव पृष्ठ के दो गुण लिखिए |

    Text Solution

    |

  13. सिद्ध कीजिए कि किसी बिन्दु आवेश के चारों ओर परावैद्युत माध्यम होने पर ...

    Text Solution

    |

  14. सिद्ध कीजिए कि समरूप आवेशित अचालक गोले के केन्द्र पर विद्युत विभव उसकी...

    Text Solution

    |

  15. 10 muC तथा 5muC के दो आवेश परस्पर 1m दूरी पर स्थित हैं | इन आवेशों के...

    Text Solution

    |

  16. विद्युत् विभवांतर की परिभाषा दीजिए | विद्युत् विभवांतर एवं विद्युत् वि...

    Text Solution

    |