Home
Class 12
PHYSICS
ऐम्‍पियर का परिपथीय नियम लिखिए। इसकी सहा...

ऐम्‍पियर का परिपथीय नियम लिखिए। इसकी सहायता से एक टोरॉइड की अक्ष पर चुम्बकीय क्षेत्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का व्यंजक व्युत्पन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऐम्‍पियर के नियम के अनुसार किसी बंद पाश में चुम्बकीय क्षेत्र के रेखीय समाकलन का मान पाश में बद्ध पृष्ठ से गुजरने वाली धाराओं के बीजगणितीय योग का `mu_(0)` गुना होता है। अतः गणितीय रूप में
`oint vecB.vec(dl)=mu_(0)Sigmai`
यहां `mu_(0)` निर्वात या वायु के लिए पारगम्यता गूणांक `mu_(0)=4pixx10^(-7)` वेबर/ऐम्‍पियर-मीटर है। `ointvecB.vec(dl)=` चुम्बकीय क्षेत्र `vecB` का रेखीय समाकलन कहलाता है।
टोरॉइड की अक्ष पर चुम्बकीय क्षेत्र
टोरॉइड- टोरॉइड एक अन्तहीन परिनालिका की भांति होता है। यदि हम एक लम्बी परिनालिका को वृत्ताकार मोड़कर उसके दोनों सिरों को मिला देते हैं तो वह टोरॉइड बन जाता है । इसमें विद्युत रू8 तार एकसमान रूप से वृत्तज वलय पर लपेटे हुए होते हैं। जैसाकि चित्र में दिखाया गया है। टोरॉइड की मोटाई उसकी त्रिज्या R की तुलना में बहुत कम होती है तथा फेरों की संख्या बहुत अधिक रखी जाती है।
माना टोरॉइड में N फेरे है। तथा उनमें I तथा प्रवाहित हो रही है एवं इस धारा के कारण टोरॉइड में उसकी अक्ष के समांतर B परिणाम का चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है। फेरों में समान वितरण हैं इसके कारण चुम्बकीय क्षेत्र पर फेरे के केंद्र पर समान परिमाण का होता हैं अतः टोरॉइड के अंदर चुम्बकीय बल रेखायें वृत्ताकार रूप में होती है।
ऐम्‍पियर नियम से टोरॉइड के अंदर चुम्बकीय प्रेरण का भाग ज्ञात करने के लिए हम टोरॉइड की माध्य त्रिज्या R के बराबर एक बंद वृत्ताकार पथ की कल्पना करते हैं, जिसका केंद्र टोरॉइड का केंद्र O ही है।
एम्‍पियर के नियमानुसार टोरॉइड के अक्षीय वृत्ताकार बंद पथ पर
`ointvecB.dvecl=mu_(0)SigmaI`…….1
चूंकि टोरॉइड का प्रत्येक फेरा वृत्ताकार पथ द्वारा परिबद्ध क्षेत्रफल को पार करता है।
`SigmaI=NI`……..2
समीकरण 1 से
`ointvecB.vec(dl)=ointB d l cos theta-oint B dl`
क्योंकि अक्ष पर `B` तथा `dl` की दिशा समान होती है अतः `theta=0` और `cos 0^(@)=1` प्राप्त होने पर
`ointvecB.vec(dl)=Bointdl`
`=Bxx2piR`……..3
क्योंकि वृत्ताकार पथ पर dl का समाकलन `2piR` होता है। समी. 3 तथा 2 का मान समी. 1 में रखने पर
`Bxx2piR=mu_(0)NI`
या `B=(mu_(0)N)/(2piR)I`……….4
` B=mu_(0)nI`
यहां n एकांक लम्बाई में फेरों की संख्या है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|17 Videos
  • विद्युत धारा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न|11 Videos
  • विद्युत परिपथ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise उच्चस्तरीय बुद्धि -कौशल प्रश्न|5 Videos
SANJEEV PUBLICATION-विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव-अन्य महत्व्Sपूर्ण प्रश्न
  1. वोल्टमीटर क्या है? किस प्रकार किसी धारामापी को दिये गये परास के वोल्टम...

    Text Solution

    |

  2. बायो सावर्ट नियम लिखिए। इसकी सहायता से एक वृत्ताकार धारावाही कुण्डली क...

    Text Solution

    |

  3. ऐम्‍पियर का परिपथीय नियम लिखिए। इसकी सहायता से एक टोरॉइड की अक्ष पर चु...

    Text Solution

    |

  4. एम्पीयर के नियम का उपयोग करते हुए अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही चालक क...

    Text Solution

    |

  5. एक लम्बे सीधे तार में 5 ऐम्‍पियर की धारा बह रह है उससे 10 सेमी. की दू...

    Text Solution

    |

  6. N फेरों की एक कुण्डली को एक सर्पिल के रूप में कसकर लपेटा गया है जिसकी ...

    Text Solution

    |

  7. एक धारामापी का प्रतिरोध 30 Omega है। इसमें 2mA की धारा पूर्ण् स्केल वि...

    Text Solution

    |

  8. दो वृत्ताकार धारावाही कुण्डलियों की त्रिज्यायें क्रमशः r(1) व r(2) तथा...

    Text Solution

    |

  9. एक लम्बे सीधे तार AB में 4A की धारा बह रही है एक प्रोटॉन P तार के समां...

    Text Solution

    |

  10. किसी साइक्लोट्रॉन के दालित्र की आवृत्‍ति 10 MHz है। प्रोटॉनों को त्वरि...

    Text Solution

    |

  11. एक 5 MeV ऊर्जा का प्रोटॉन 1.5 T के चुम्बकीय क्षेत्र में ऊर्ध्वाधर नीचे...

    Text Solution

    |

  12. 0.1 लम्बी परिनालिका में फेरों की संख्या 100 तथा धारा 10 A है। इसके कें...

    Text Solution

    |

  13. किसी 0.5 मीटर लम्बी परिनालिका में दो सतहों में विद्युतरूद्ध तांबे के त...

    Text Solution

    |

  14. 1A की धारा 99Omega के गैल्वेनोमीटर में पूर्ण स्केल पर विक्षेप देती है।...

    Text Solution

    |

  15. 100 eV ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन 10^(-4)T के चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान ...

    Text Solution

    |

  16. एक प्रोटॉन, एक ड्यूट्रॉन व एक alpha -कण समान विभवान्तर से त्वरित होकर ...

    Text Solution

    |

  17. एक धारामापी का प्रतिरोध 99 Omega है। इसके पूर्ण स्केल पर विक्षेप के लि...

    Text Solution

    |

  18. कोई इलेक्ट्रॉन पुंज दिये गए क्षेत्र में विक्षेपित होता है हम यह किस प्...

    Text Solution

    |

  19. क्या कोई चुम्बकीय क्षेत्र किसी स्थिर इलेक्ट्रॉन को गति प्रदान कर सकता ...

    Text Solution

    |

  20. क्या कोई समरूप चुम्बकीय क्षेत्र आवेशित कण की गति बढ़ाने में प्रयुक्त हो...

    Text Solution

    |