Home
Class 11
PHYSICS
निम्नांकित चित्र 5.14 में समान द्रव्यमान...

निम्नांकित चित्र 5.14 में समान द्रव्यमान m के दो पिण्ड A तथा B एक घर्षण रहित स्थिर घिरनी से होकर जाने वाली द्रव्यमान रहित डोरी के सिरों पर बँधे हैं | पिण्ड B से एक अन्य द्रव्यमान रहित डोरी बाँधकर इसके दूसरे सिरे पर उसी द्रव्यमान का पिण्ड C बाँध दिया जाता है | गणना कीजिए : (a) निकाय का त्वरण, (b) A तथा B पिण्डों को बाँधने वाली डोरी में तनाव, (c) B तथा C पिण्डों को बाँधने वाली डोरी में तनाव |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चित्र 5.14 में निकाय प्रदर्शित है | स्पष्टत : पिण्ड B व C नीचे की ओर गति करेंगे तथा पिण्ड A ऊपर की ओर गति करेगा | माना A व B पिण्डों को जोड़ने वाली डोरी में तनाव `T_(1)` है B व C पिण्डों को जोड़ने वाली डोरी में तनाव `T_(2)` है तथा निकाय का त्वरण a है | पिण्ड B पर तनाव `T_(2)` का प्रतिक्रिया बल भी `T_(2)` ( नीचे की ओर) होगा | अब
पिण्ड C पर परिणामी बल `mg-T_(2)=ma" ...(i)"`
पिण्ड B पर परिणामी बल `T_(2)+mg-T=ma" ...(ii)"`
तथा `" "` पिण्ड A पर परिणामी बल `T_(1)-mg=ma" ...(iii)"`
समीकरण (ii ) व (iii ) को जोड़ने पर, `" "T_(2)=2ma" ...(iv)"`
(a ) समीकरण (i ) तथा (iv ) को जोड़ने पर, `" "mg=3ma`
`therefore" "` त्वरण `a=(g)/(3)`
(b ) समीकरण (iii ) से A तथा B पिण्डों को बाँधने वाली डोरी में तनाव
`T_(1)=ma+mg=(mg)/(3)+mg=(4)/(3)mg`
(c ) समीकरण (iv ) से B तथा C पिण्डों को बाँधने वाली डोरी में तनाव
`T_(2)=2ma=(2)/(3)mg`
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. निम्नांकित चित्र 5.14 में समान द्रव्यमान m के दो पिण्ड A तथा B एक घर्ष...

    Text Solution

    |

  2. एक कम्पनी दो प्रकार के टेलीफोनों का निर्माण करती है|पहला डोरी युक्त,दू...

    Text Solution

    |

  3. एक त्रिभुज का एक शीर्ष (1,2) पर है तथा इससे होकर जाने वाली दो भुजाओं क...

    Text Solution

    |

  4. गुरुत्व त्वरण G के मान का परिकलन | द्रव्यमान तथा भार

    Text Solution

    |

  5. विभिन्न वस्तुओं का द्रव्यमान केंद्र।द्रव्यमान केंद्र की गति व कणो के ...

    Text Solution

    |

  6. जाने आण्विक द्रव्यमान तथा मोलर द्रव्यमान निकालना

    Text Solution

    |

  7. आणविक द्रव्यमान तथा परमाण्विक द्रव्यमान पर आधारित NEET अभ्यास प्रश्न| ...

    Text Solution

    |

  8. आणविक द्रव्यमान तथा परमाणु द्रव्यमान पर आधारित प्रश्न

    Text Solution

    |

  9. मोल का द्रव्यमान , संख्या तथा STP पर आयतन मे परिवर्तन

    Text Solution

    |