Home
Class 12
PHYSICS
विभवमापी प्रयोग में E(1) व E(2) विद्यु...

विभवमापी प्रयोग में `E_(1)` व `E_(2)` विद्युत वाहक बल `( E_(1) gt E_(2))` के दो सेलों को श्रेणीक्रम में जोड़ने पर संतुलित लम्बाई 60 सेमी. प्राप्त होती है। यदि कम वोल्टता के सेल के टर्मिनलों को उल्टा कर दिया जाए तो संयोजन की संतुलित लम्बाई 20 सेमी. प्राप्त होती है। सेलों के विद्युत वाहक बालों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रथम स्थिति में सेलों के संयोजन से प्राप्त कुल वि. वा. बल का मान `( E_(1) + E_(2))` लम्बाई `l_(1)` पर संतुलन होता है तो
` E_(1) E_(2) = xl_(1)` …..(1)
जब एक सेल के टर्मिनल को उल्टा कर दिया जाता है तो इस स्थिति के लिए तुल्य वि. वा. बल का मान `( E_(1) -E_(2))` होगा यदि इस मान के लिए संतुलन लम्बाई `l_(2)` हो तो
`E_(1) - E_(2)=xl_(2)` .......(2)
समीकरण ( 1) में ( 2) का भाग देने पर
`( E_(1) +E_(2))/( E_(1) -E_(2)) =( xl_(1))/( xl_(2))= ( l_(1))/( l_(2))`
योगान्तरानुपात प्रमेय (Compodendo and dividentdo Theorem ) -
यदि `( a)/( b) = ( c)/( d) ` हो तो उपरोक्त प्रमेय का प्रयोग करने पर -
`((E_(1) +E_(2))+( E_(1) -E_(2)))/( (E_(1)+E_(2))-( E_(1)_E_(2))) =( l_(1) +l_(2))/( l_(1)-l_(2))`
या `( E_(1))/( E_(2))=( l_(1)+l_(2))/( l_(1) - l_(2))`
या `( E_(1))/( E_(2))= ( 60 + 20)/( 60- 20 ) = ( 80)/( 40) =( 2)/( 1)`

अतः `E_(1) : E_(2) =2:1`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत परिपथ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ट प्रश्न|18 Videos
  • विद्युत परिपथ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अतिलघूउत्तरात्मक प्रश्न -|47 Videos
  • विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्व्Sपूर्ण प्रश्न|61 Videos
  • विद्युत विभव

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न - )|10 Videos