Home
Class 12
BIOLOGY
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का संक्षेप में...

प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण- प्रकाश संश्लेषण हरे पादपों में होने वाली एक जटिल जैव रासायनिक क्रिया है। सुकेन्द्री पादपों में यह क्रिया हरित लवक में होती है। इस सम्पूर्ण क्रिया में पौधे मृदा से जल व वायुमण्डल से `CO_(2)` ग्रहण करके सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में हरित लवक की सहायता से शर्करा का निर्माण करते है।
अतः वह उपचय क्रिया जिसमे हरे पौधे `CO_(2)` व जल का उपयोग करके सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में हरित लवक की सहायता से भोज्य पदार्थ व `O_(2)` बनाते है, प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।
`6CO_(2)+12H_(2)Ounderset("पर्णहरित")overset("प्रकाश")rarrC_(6)H_(12)O_(6)+6H_(2)+6O_(2)uarr`
I. प्रकाश निर्भर पर्णहरित या प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया।
II. अन्धकार अभिक्रिया या ब्लैकमैन अभिक्रिया।
I. प्रथम चरण प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया : यह अभिक्रिया हरित लवक के ग्रेना में होती है। सर्वप्रथम हरित लवक में पर्णहरित अणु प्रकाश की निश्चित तरंगदैर्ध्य का अवशोषण करके उत्तेजित अवस्था में आ जाते है। प्रकाश की इस ऊर्जा से जल के अणुओं का अपघटन `OH^(-)` तथा `H^(+)` आयनों में होता है। `OH^(-)` आयन संयुक्त होकर पानी तथा `O_(2)` बनाते है। `H^(+)` आयन्स `NADP^(+)` द्वारा ग्रहण कर लिये जाते है। उत्पन्न ऑक्सीजन की कुछ मात्रा कोशिकीय श्वसन में प्रयुक्त हो जाती है तथा शेष वातावरण में मुक्त हो जाती है। इस क्रिया में इलेक्ट्रॉनों की उत्पत्ति होती है जो विभिन्न पथो से गुजरते हुए ATP का निर्माण करते है। इस प्रकार प्रकाश अभिक्रिया के तीन उत्पाद होते है- `ATP, NADPH_(2)` तथा `O_(2)`।

II. द्वितीय चरण : अन्धकार अभिक्रिया या ब्लैकमैन अभिक्रिया-इस प्रक्रिया के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। यह हरित लवक के स्ट्रोमा में होती है। इसमें प्रकाश अभिक्रिया में उत्पन्न ATP तथा `NADPH_(2)` का प्रयोग करके `CO_(2)` का अवकरण होकर शर्करा का निर्माण होता है।
इस क्रिया में स्ट्रोमा में पहले से उपस्थित कार्बन वाला पदार्थ रिबुलोज डाई फॉस्फेट (Ru BP) कार्बन डाइ-ऑक्साइड के एक अणु को प्राप्त करके 6 कार्बन वाला एक अस्थाई यौगिक बनाता है जो बाद में 3 कार्बन वाले फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (3-PGA) के अणुओं में टूट जाते है। यहाँ पर `NADPH_(2)` प्रयुक्त होकर अन्ततः 6 कार्बन परमाणु वाले यौगिक ग्लूकोस का निर्माण करते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|35 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-|30 Videos
  • पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|10 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|8 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रकाश संश्लेषण -निबन्धात्मक प्रश्न-
  1. प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशिक अभिक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. कैल्विन-बेन्सन चक्र द्वारा CO(2) का स्थिरीकरण समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. प्रकाशिक फास्फोरिलीकरण से आप क्या समझते है?

    Text Solution

    |

  4. हैचस्लेक चक्र से आप क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  5. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- प्रकाश संश्लेषी वर्णक

    Text Solution

    |

  6. निम्न पर टिप्पणियाँ कीजिए- प्रकाश तन्त्र-I तथा प्रकाश तन्त्र-II

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- जल का प्रकाशीय अपघटन

    Text Solution

    |

  8. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- C(4) चक्र का महत्व

    Text Solution

    |

  9. निम्न पर टिप्पणियाँ लिखिए Qप्रकाश श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण

    Text Solution

    |

  10. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  11. प्रकाश संश्लेषण के दो वर्णक तन्त्रो का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. सिद्ध कीजिए कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया दो वर्णक तन्त्रो में पूर्ण हो...

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए- क्रेंज शारीरिकी

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए- C(4) पादपों की विशेषताएँ।

    Text Solution

    |

  15. कैल्विन-बेन्सन चक्र का सविस्तार वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. प्रकाश संश्लेषी वर्णको पर एक लेख लिखिए।

    Text Solution

    |