Home
Class 12
BIOLOGY
प्रकाश संश्लेषण के दो वर्णक तन्त्रो का व...

प्रकाश संश्लेषण के दो वर्णक तन्त्रो का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इमरसन ने क्लोरेला नामक शैवाल पर किये गये प्रयोगो के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि प्रकाश अवशोषण करने के लिए वर्णको के कम से कम दो समूह होते है। एक समूह के वर्णक लघु तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश किरणों को अवशोषित करते है तथा दूसरे समूह के वर्णक दीर्घ तरंगदैर्ध्य की प्रकाश किरणों को अवशोषित करते है। वर्णको के ये समूह क्रमशः प्रकाश तन्त्र-I तथा प्रकाश तन्त्र-II को संचालित करते है।
वर्णक-तन्त्र-I यह प्रकाश कर्म-I को संचालित करता है। इसमें पर्णहरित 'a' के विभिन्न अणु जैसे Chl- 'a' 660, Chl-'a' 670, Chl-'a' 690, Chal-'a' 700 होते है। ये सभी विभिन्न तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश किरणों का अवशोषण करते है। इनमे से Chl- 'a' 700 अभिक्रिया केन्द्र का कार्य करता है। इसके शेष क्लोरोफिल अणु एन्टीना का कार्य करते है ओर अवशोषित ऊर्जा को अभिक्रिया केन्द्र पर स्थानांतरित करते है। Chl 'a' 700 को P-700 भी कहते है। इसी से उच्च ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन होता है। यह प्रकाश कर्म चक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण तथा अचक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण दोनों में कार्य करता है।
वर्णक-तन्त्र-II यह प्रकाश कर्म-II को संचालित करता है। इसमें क्लोरोफिल 'a' के विभिन्न अणु जैसे Chl 'a' 660, Chl 'a' 670, Chl 'a' 678 तथा Chl 'b' 650 होते है।
इनमे से एक विशिष्ट अणु क्लोरोफिल a-680 भी होता है। यह अभिक्रिया केन्द्र का कार्य करता है। इसे P-680 भी कहते है। प्रकाश कर्म-II तथा वर्णक तन्त्र-II केवल अचक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण में भाग लेता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|35 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-|30 Videos
  • पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|10 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|8 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्रकाश संश्लेषण -निबन्धात्मक प्रश्न-
  1. प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशिक अभिक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. कैल्विन-बेन्सन चक्र द्वारा CO(2) का स्थिरीकरण समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. प्रकाशिक फास्फोरिलीकरण से आप क्या समझते है?

    Text Solution

    |

  4. हैचस्लेक चक्र से आप क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  5. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- प्रकाश संश्लेषी वर्णक

    Text Solution

    |

  6. निम्न पर टिप्पणियाँ कीजिए- प्रकाश तन्त्र-I तथा प्रकाश तन्त्र-II

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- जल का प्रकाशीय अपघटन

    Text Solution

    |

  8. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- C(4) चक्र का महत्व

    Text Solution

    |

  9. निम्न पर टिप्पणियाँ लिखिए Qप्रकाश श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण

    Text Solution

    |

  10. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  11. प्रकाश संश्लेषण के दो वर्णक तन्त्रो का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. सिद्ध कीजिए कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया दो वर्णक तन्त्रो में पूर्ण हो...

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए- क्रेंज शारीरिकी

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए- C(4) पादपों की विशेषताएँ।

    Text Solution

    |

  15. कैल्विन-बेन्सन चक्र का सविस्तार वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. प्रकाश संश्लेषी वर्णको पर एक लेख लिखिए।

    Text Solution

    |