Home
Class 12
BIOLOGY
जैविक कृषि की आवश्यकता क्यों अनुभव हुई? ...

जैविक कृषि की आवश्यकता क्यों अनुभव हुई? समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आज के युग में मानव की सबसे प्रमुख समरूया आवास एवं खाद्यान्न है। खाद्य उत्पादन में बढ़ोतरी अवश्य हुई है, परंतु इसी के साथ साथ जनसंख्या वृद्धि भी तेजी से हुई है। उत्पादन वृद्धि के लिए रासायनिक उर्वरकों एवं पीड़कनाशियों का अन्धाधन्ध प्रयोग किया जा रहा है जिससे मृदा की उर्वरा शक्‍ति दिन-प्रतिदिन क्षीण होती जा रही हैं रासायनिक उर्वरकों की उत्पादन प्रक्रिया महंगी है तथा इसमें हमारे प्राकृतिक ऊर्जा स्त्रोत, जैसे- कोयला, पेट्रोलियम आदि का उपयोग किया जाता है। इनकी वजह से प्रदूषण का स्तर भी निरंतर बढ़ रहा है।
जैविक कृषि का विषय प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करने के साथ साथ मृदा की उर्वरा शक्‍ति बचाने, पौधों को अनिवार्य सूक्ष्म पोषक तत्व उपलब्ध कराने तथा जैवविविधता के संरक्षजीवियों का अपना भरा-पूरा संसार होता है। ये सूक्ष्मजीव ही पौधों, जानवरों और मुनष्यों के बीच एक महत्तवपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। पौधों के द्वारा पोषक तत्वों को प्राप्त करने की प्रक्रिया में इन सूक्ष्मजीवों की महत्तवपूर्ण भूमिका रहती है।
जैविक कृषि् की मूल अवधारणा इस सूक्ष्मजीवी चक्र को अधिक मजबूत बनाना है।
जैविक कृषि मूलतः प्राकृतिक ढंग से खेती करने की तकनीक है। जिसमें कृत्रिम उपयों का समावेश नहीं होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिपालनीय कृषि

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक प्रश्न (निन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (बहुवैकल्‍पिक प्रश्न)|6 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|8 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|35 Videos
  • वाष्पोत्सर्जन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे गये प्रश्न|12 Videos