Home
Class 12
BIOLOGY
समाज में जनन स्वास्थ्य के महत्व के बार...

समाज में जनन स्वास्थ्य के महत्व के बारे में अपने विचार प्रकट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जनन के शरीरिक भावनात्मक शरीर क्रियात्मक व्यवहारगत तथा सामजिक पहलुओ की कुशलता की स्थिति ही जनन स्वास्थ्य है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा दी गई यह परिभाषा स्वंय जनन स्वास्थ्य के महत्व केा स्पष्ट करती है। ऐसा समाज जिसमें सभी लेागो के जनन अंग शारीरिक व शरीर क्रियात्मक रूप से स्वस्थ व सामान्य हों , यौन सम्बन्धी सभी पहलुओं पर लेागों का व्यवहार व भावनाऍ सामान्य हो , जननात्मक रूप से स्वस्थ समाज कहलाता है। जनन स्वास्थ्य के महत्व को निम्न बिन्दुओं द्वारा और स्पष्ट किया जा सकता है।
(i) किशोर व युवा देश के कर्णधार कहे गए है। जनन स्वास्थ्य किशोरावस्था की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत कर उनका सही मार्गदर्शन कर उनकी समाज के उन्नयन में भागीदारी सुनिश्चित करता है।
(ii) गर्भ निरोध के तरीकों के प्रचार- प्रसार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण में सहायता करता है।
(ii) मातृ मृत्यु –दर (MMR) शिशु मृत्यु – दर (IMR) में कमी लाता है।
(iv) यौन संचरिता रेागो से बचने के बारे में जागरूक कर इन रेागों की रोकथाम करता है अत: स्वस्थ समाज के बनोन में सहायक है।
(v ) सहायक जनन प्रौधोगिकियाँ बन्ध्य दम्पत्तियों को संतान प्राप्ति के अवसर सुलभ कराती है।
(vi) ऋतुस्राव चक्र, गर्भधारण , सगर्भता , प्रसव आदि से जुडी समस्याओं में परामर्श व चिकित्सीय सुविधा प्रदान कराता है।
(vii) अन्धविश्वास , गलत मान्यताओं का उन्मूलन कर वैज्ञानिक सेाच के विकास में सहायक है।
Promotional Banner