Home
Class 12
BIOLOGY
शिक्षा विभाग द्वारा आपके विघालय केा ...

शिक्षा विभाग द्वारा आपके विघालय केा जन स्वास्थ्य समस्याऍ और पध्दतियाँ पर एक अन्तर विघालयो गोष्ठी का आयोजन और मेजबानी करने के लिए चुना है। हालंकि , अनेक माता - पिता अपने बच्चों के इस श्रेणी में भाग लेने के इच्छुक नही है। उनका तर्क है कि गोष्ठी का विषय बहुत संकोचजनक है। विषय को अति आवश्यक और सामाजिक बताते हुए चार तर्को का उपयुक्त कारणों सहित स्पष्टीकरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गोष्ठी का विषय पूर्णत : समयानुकूल व आवश्यक है। इसमें भाग लेने से संकोच करना किसी दृष्टि से उचित नही है। विषय के पक्ष में अर्थात यौन शिक्षा या जनन स्वास्थ्य जागरूकता के समर्थन में निम्न तथ्य दिए जा सकते है।
(i) किशोरावस्था जिज्ञासा की अवस्था है। किशोरों के आदर्श मन से अपनी जिज्ञासा का सही व सकारात्मक समाधान न होने पर वह अज्ञान , कुंठा निराशा का शिकार बन सकता है। वह इधन- उधर से गलत जानकारी हासिल कर गलत मार्ग का अनुसरण कर सकता है।
(ii) भारत को 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 25 वर्ष से कम उम्र की है। यह वर्ग (किशोर व युवा ) यौन संचरित रोगों का शिकार होने वाला प्रमुख वर्ग है। किशोरों को इन रेागों से बचाने के लिए उन्हे यौन / शिक्षा जनन स्वास्थ्य की जानकारी आवश्यक है।
(iii) किशोरों को उनके शरीर में होने वाले दितीयक लैंगिक लक्षणों की जानकारी देना , उनके उचित शारीरिक , मानसिक , भावनात्मक व मनोवैज्ञानिक रूप से स्वस्थ्य रखने हेतु आवश्यक है। एक किशोर बालिका को ऋतुस्राव चक्र व इसको अनियमितताओं की जानकारी देना उसके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।
(iv) जनन स्वास्थ्य / यौन शिक्षा किशोरों की सामान्य समस्याओं की जानकारी व समाधान सुझाने के साथ- साथ यौन दुर्व्यहार व यौन अपराधों से छुटकारा दिलाने का सशक्त माध्यम है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. शिक्षा विभाग द्वारा आपके विघालय केा जन स्वास्थ्य समस्याऍ और पध...

    Text Solution

    |

  2. भोलानाथ संकट के समय में अपने पिता के पास न जाकर माता के पास क्यों जाता...

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : शुद्ध सोना और गिन्नी के सोने में ...

    Text Solution

    |

  4. चौराहों पर भीख माँगते बच्चों को देखकर आपको कैसा इस समस्या के समाधान के...

    Text Solution

    |

  5. बच्चों में सूजनात्मक अभिव्यक्ति का विकास करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विधि ...

    Text Solution

    |

  6. एक धातु वायु के आधिक्य में दहन करने पर X निर्मित करती है। जल के साथ जल...

    Text Solution

    |

  7. एक परमाणु में, दो इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों त्रिज्या r और 4r की वृत्ता...

    Text Solution

    |

  8. फॉर्मेल्डिहाइड और एसीटैल्डिहाइड के मध्य विभेद करने के लिए किस अभिकर्मक...

    Text Solution

    |

  9. एक बंद पात्र में कार्बन मोनोऑक्साइड के 2 मोल और ऑक्सीजन के 1 मोल के मि...

    Text Solution

    |