Home
Class 12
BIOLOGY
डी.एन.ए. आनुवंशिक पदार्थ है इसे सिद्ध कर...

डी.एन.ए. आनुवंशिक पदार्थ है इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग में हर्शे व चेज ने डी.एन.ए. व प्रोटीन के बीच अन्तर कैसे स्थापित किया ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हर्शे व चेच ने डी. एन. ए. व प्रोटीन में अन्तर स्पष्ट करने के लिए उनकी रासयनिक सरंचना के अन्तर को आधार बनाया | फास्फोरस , डी.एन.ए. का अपरिहर्य घटक होता है लेकिन इसमें सल्फर नहीं पाया जाता | वही प्रोटीन में सल्फर उपस्थित होता है, फॉस्फोरस नहीं पाया जाता | इस कार्य को सम्पन्न व प्रदर्शित करने हेतु इन वैज्ञानिको ने जीवाणुभोजियो के डी.एन.ए. को विकिरण सक्रिय (अर्थात रेडियोएक्टिव) `.^(32)P` से चिन्हित किया | `.^(32)P` से चिहित करने के लिए जीवाणुभोजियो (विषाणुओ) को रेडियोएक्टिव फॉस्फोरस वाले जैविक माध्यम में सम्बर्धित किया (विषाणुओ को कृत्रिम संश्लेषित माध्यम में संश्लेषित नहीं किया जा सकता) इसी प्रकार कुछ जीवाणुओ की `.^(35)S` वाले जैविक माध्यम में सम्बर्धित किया गया| इसके फलस्वरूप या जीवाणुभोजी `.^(35)S` से चिहित हो गए|

रेडियोएक्टिव समस्थानिकों को जीव विज्ञानं के प्रयोगो में एक चिहक के रूप में प्रयोग किया जाता है| पदार्थो में उपस्थित रेडियोएक्टिवता की जाँच मानक प्रयोगशाला विधियों से की जा सकती है|
इस प्रयोग का आधार जीवाणुभोजियो द्वारा जीवाणुओं के संक्रमण का विशिष्ट तरीका भी रहा | संक्रमण के समय जीवाणुभोजी जीवाणु कोशिका से चिपकते है तथा अपने अनुवांशिक पदार्थ को पुच्छ के माध्यम से जीवाणु कोशिका में प्रविष्ट करा देते है| जीवाणुभोजियो का आवरण (कैप्सिड) बाहर ही रह जाता है| उनकी खोज सिर्फ इस तथ्य पर सीमित थी की जीवाणुभोजियो का कौन-सा भाग (प्रोटीन आवरण या डी.एन.ए.) जीवाणु कोशिका में प्रवेश करता है|
जब `.^(32)P` से चिहित जीवाणुभोजी , जीवाणु का संक्रमण करते है तब डी.एन.ए. कोशिका में प्रवेश करता है| जीवाणुभोजी व जीवाणुओ को ब्लेंडर से अलग करने व सेन्ट्रीफ्यूज करने के बाद रेडियोएक्टिविटी पेलेट में अर्थात नीचे बैठी भारी जीवाणु कोशिकाओं में मिलती है| `.^(35)S` चिहित जीवणुभोजियो में सल्फरधारी प्रोटीन आवरण जीवाणु कोशिका से बाहर रह जाता है| अतः ब्लैंडिंग व सेन्ट्रीफ्यूज करने के बाद रेडियोएक्टिवता ऊपरी द्रव में मिलती है, पेलेट में नहीं| अतः कोशिका में प्रवेश करने वाला `.^(32)P` युक्त डी.एन.ए. ही अनुवांशिक पदार्थ है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आणविक आधार

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • वंशागति और विविधता के सिद्धान्त

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -)|54 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|51 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-वंशागति का आणविक आधार -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. डी.एन.ए. आनुवंशिक पदार्थ है इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग में हर्शे ...

    Text Solution

    |

  2. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - अनुलेखन

    Text Solution

    |

  3. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - बहुरूपता

    Text Solution

    |

  4. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - बहुरूपता

    Text Solution

    |

  5. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - जैव-सुचना विज्ञानं

    Text Solution

    |

  6. निम्न के बीच अंतर बताइए- पुनरावृत डी. एन. ए. एवं अनुषंगी डी. एन. ए.

    Text Solution

    |

  7. निम्न के बीच अंतर बताइए- एम. आर. एन. ए. एवं टी- आर.

    Text Solution

    |

  8. निम्न के बीच अंतर बताइए- टेम्पलेट रज्जु एवं कोडिंग रज्जु

    Text Solution

    |

  9. डी. एन. ए. अगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए|

    Text Solution

    |

  10. वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी. एन. ए. दिकुण्डली के महत्वपूर्ण लक्...

    Text Solution

    |

  11. ATP की सरंचना का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  12. प्रतिकृतिकरण तथा अनुलेखन में अंतर बताइए |

    Text Solution

    |

  13. न्यूक्लियोसोम किसे कहते है ? डी एन ए कुंडली का पैकेजिंग समझाइए | न्यूक...

    Text Solution

    |

  14. D.N.A प्रतिकृति क्या है? इसकी विधि लिखिए |

    Text Solution

    |

  15. उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे यह सिद्ध किया जा सका की डी. एन. ए. प्रत...

    Text Solution

    |

  16. मेण्डल के संकर क्रॉस को केवल नामांकित चित्रों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |