Home
Class 12
BIOLOGY
D.N.A प्रतिकृति क्या है? इसकी विधि लिखिए...

`D.N.A` प्रतिकृति क्या है? इसकी विधि लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`D.N.A` प्रतिकृति
डी.एन.ए. अणु का दिगुणन अर्थात 'कॉपी' निर्माण ही डी.एन.ए. प्रतिकृति कहलाता है | प्रोकैरियोटिक व यूकैरियोटिक दोनों प्रकार की कोशिकाओं में `DNA` प्रतिकृतिकरण `DNA` निर्भर `DNA` पॉलीमरेज एंजाइम की सहायता से होता है|
डी.एन.ए. प्रतिकृति अर्द्धसरंक्षी प्रकार का होता है| इसका अर्थ है की एक दिकुण्डली `DNA` अणु से दो समान प्रकार के `DNA` अणुओ का निर्माण होता है| नए बने प्रत्येक `DNA` अणु में एक कुण्डली मूल (जनन) `DNA` की तथा दूसरी कुण्डली (स्ट्रैण्ड) नव संश्लेषित होती है |
`DNA` प्रतिकृति क्रियाविधि - `DNA` प्रतिकृति एक जटिल क्रिया है जिसके प्रमुख पद निम्न है-
`(1)` प्रतिकृति का प्रारम्भ- प्रोकैरियोटिक कोशिका में प्रतिकृति केवल एक स्थान से प्रारम्भ होती है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में प्रतिकृतिकरण अनेक स्थानों पर एक साथ सम्पन्न होता है|
इसमें अनेक एंजाइम , प्रोटीन, डी.एन.ए. इकाई (डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिओटाइड) व ऊर्जा आदि की आवश्यकता होती है|
`(2)` `DNA` अणु का विकुण्डलंन - हेलीकेज एंजाइम `DNA` अणु के विकुंडलन में सहायक होते है| `DNA` के दोनों कुण्डलियों के अलग होने से इसमें `Y` के आकर का स्थान बन जाता है जिसे प्रतिकृति विशाख कहा जाता है| अलग हुए स्ट्रैण्ड में वलयन रोकने हेतु टोपोआइसोमरेज एंजाइम इसे अनेक स्थानों पर काट कर पुनः जोड़ देता है|
`(3)` प्राइमर का बनना - `RNA` का एक छोटा-सा खण्ड एक `RNA` प्राइमर की भाँति कार्य करता है| यह `DNA` प्रतिकृति के प्रारम्भ हेतु आवश्यक होता है| क्योकि इसी से `DNA` अणु का नव संश्लेषण प्रारम्भ होता है|
`(4)` नए स्ट्रैण्ड का बढ़ना - `DNA` प्रतिकृति में `DNA` के दोनों स्ट्रैण्ड भाग लेते है| `DNA` पॉलीमरेज एंजाइम केवल `5'-3'` दिशा में न्यूक्लिओटाइड खण्डो को जोड़ता है | चूँकि `DNA` अणु के दो स्ट्रैण्ड प्रति समानान्तर होते है अतः एक स्ट्रैण्ड का संश्लेषण सतत रूप से होता है, यह लीडिंग स्ट्रैण्ड कहलाता है| दूसरे स्ट्रैण्ड में संश्लेषण असतत होता है| इसे लैगिंग स्ट्रैण्ड कहा जाता है| इसमें अनेक `RNA` प्राइमर की आवश्यकता होती है| छोटे-छोटे आकोजाकी खण्ड `DNA` लाइगेज की सहायता से जुड़ जाते है| संश्लेषण में प्रयुक्त डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिओटाइड के फास्फेट बंध आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते है| पुरे जीवोम का प्रतिकृतिकरण एक साथ होता है| डी.एन.ए. पॉलीमरेज ग्रुफ रीडिंग का भी कार्य स्वयं करता है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आणविक आधार

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • वंशागति और विविधता के सिद्धान्त

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -)|54 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|51 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-वंशागति का आणविक आधार -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. डी.एन.ए. आनुवंशिक पदार्थ है इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग में हर्शे ...

    Text Solution

    |

  2. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - अनुलेखन

    Text Solution

    |

  3. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - बहुरूपता

    Text Solution

    |

  4. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - बहुरूपता

    Text Solution

    |

  5. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - जैव-सुचना विज्ञानं

    Text Solution

    |

  6. निम्न के बीच अंतर बताइए- पुनरावृत डी. एन. ए. एवं अनुषंगी डी. एन. ए.

    Text Solution

    |

  7. निम्न के बीच अंतर बताइए- एम. आर. एन. ए. एवं टी- आर.

    Text Solution

    |

  8. निम्न के बीच अंतर बताइए- टेम्पलेट रज्जु एवं कोडिंग रज्जु

    Text Solution

    |

  9. डी. एन. ए. अगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए|

    Text Solution

    |

  10. वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी. एन. ए. दिकुण्डली के महत्वपूर्ण लक्...

    Text Solution

    |

  11. ATP की सरंचना का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  12. प्रतिकृतिकरण तथा अनुलेखन में अंतर बताइए |

    Text Solution

    |

  13. न्यूक्लियोसोम किसे कहते है ? डी एन ए कुंडली का पैकेजिंग समझाइए | न्यूक...

    Text Solution

    |

  14. D.N.A प्रतिकृति क्या है? इसकी विधि लिखिए |

    Text Solution

    |

  15. उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे यह सिद्ध किया जा सका की डी. एन. ए. प्रत...

    Text Solution

    |

  16. मेण्डल के संकर क्रॉस को केवल नामांकित चित्रों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |