Home
Class 12
BIOLOGY
उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे यह सिद्ध ...

उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे यह सिद्ध किया जा सका की डी. एन. ए. प्रतिकृतिकरण अर्द्धसरंक्षी होता है|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सन `1958` में मैथ्यू मेंसलसन तथा फ्रेंकलिन स्टॉल ने डी. एन. ए. के अर्द्ध-सरंक्षी प्रतिकृतिकरण का प्रायोगिकी प्रमाण प्रस्तुत किया| इस प्रयोग के अग्र चरण थे-
`(i)` मेंसलसन व स्टॉल ने सर्वप्रथम जीवाणु ई. कोलाई को ऐसे माध्यम में सम्बर्धित किया जिसमे नाइट्रोजन का एकमात्र स्रोत नाइट्रोजन का एक समस्थानिक `.^(15)N` था| यह `.^(15)N` नाइट्रोजन का एक भारी समस्थानिक है| इन वैज्ञानिको ने इस हेतु माध्यम में `.^(15)NH_(4)Cl` का प्रयोग किया | इस माध्यम पर जीवाणुओं की अनेक पीढ़ियों का सम्वर्धन करने से यह `.^(15)N` जीवाणुओं की सभी नई बनी कोशिकाओं के डी.एन.ए. में अन्तनिर्हित हो गया|

अतः इस सम्वर्धन से प्राप्त सभी जीवाणुओं से केवल भारी डी.एन.ए. अणु ही प्राप्त हुए (ऐसे अणु जिनमे `15N` अन्तनिर्हित था)| भारी डी.एन.ए. अणु को सामान्य डी.एन.ए. से पृथक करने हेतु सीजियम क्लोराइड `(CsCl)` घनत्व प्रवणता अपकेन्द्रीकरण का प्रयोग किया गया|
`(ii)` तत्पश्चात इन जीवाणुओं को ऐसे माध्यम में स्थानान्तरित किया गया, जिसमे नाइट्रोजन का एकमात्र स्रोत `.^(14)N(.^(15)NH_(4)Cl)` था| कोशिकाओं के गुणन प्रारम्भ करने पर मेंसलसन व स्टॉल ने विभिन्न समयान्तरालो पर जीवाणुओ के प्रदर्शन प्राप्त किए| अर्थात एक पीढ़ी के बाद, दो पीढ़ी के बाद , तीन पीढ़ी के बाद आदि | इनके डी.एन.ए. अणु प्राप्त कर सभी प्रदर्शो को अलग-अलग स्वतंत्र रूप से सीजियम क्लोराइड विलयन में अपकेन्द्रित किया| इससे उनके घनत्व का अलग -अलग निर्धारण किया जा सका|
`(iii) .^(15)N` माध्यम में सम्बर्धित जीवाणुओं को `.^(14)N` वाले माध्यम में स्थानान्तरित करने के ठीक एक पीढ़ी बाद (`20` मिनट बाद) पृथककर उनसे डी.एन.ए. प्राप्त किया गया| इस डी.एन.ए. का घनत्व `.^(15)N` तथा `.^(14)N` धारी डी.एन.ए. के बीच का पाया गया| इसका अर्थ था की इस संकर डी.एन.ए. में एकरज्जुक `15N` वाला तथा एक नया संश्लेषित रज्जुक `.^(14)N` वाला था | एक और पीढ़ी के बाद प्राप्त डी.एन.ए. में से आधा डी.एन.ए. से हल्का व आधा संकर प्रकार का था| इस प्रयोग से वह स्पष्ट हो गया की डी.एन.ए. प्रतिकृतिकरण अर्द्धसरंक्षी प्रकार का होता है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आणविक आधार

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • वंशागति और विविधता के सिद्धान्त

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -)|54 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|51 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-वंशागति का आणविक आधार -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. डी.एन.ए. आनुवंशिक पदार्थ है इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग में हर्शे ...

    Text Solution

    |

  2. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - अनुलेखन

    Text Solution

    |

  3. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - बहुरूपता

    Text Solution

    |

  4. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - बहुरूपता

    Text Solution

    |

  5. निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - जैव-सुचना विज्ञानं

    Text Solution

    |

  6. निम्न के बीच अंतर बताइए- पुनरावृत डी. एन. ए. एवं अनुषंगी डी. एन. ए.

    Text Solution

    |

  7. निम्न के बीच अंतर बताइए- एम. आर. एन. ए. एवं टी- आर.

    Text Solution

    |

  8. निम्न के बीच अंतर बताइए- टेम्पलेट रज्जु एवं कोडिंग रज्जु

    Text Solution

    |

  9. डी. एन. ए. अगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए|

    Text Solution

    |

  10. वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी. एन. ए. दिकुण्डली के महत्वपूर्ण लक्...

    Text Solution

    |

  11. ATP की सरंचना का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  12. प्रतिकृतिकरण तथा अनुलेखन में अंतर बताइए |

    Text Solution

    |

  13. न्यूक्लियोसोम किसे कहते है ? डी एन ए कुंडली का पैकेजिंग समझाइए | न्यूक...

    Text Solution

    |

  14. D.N.A प्रतिकृति क्या है? इसकी विधि लिखिए |

    Text Solution

    |

  15. उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे यह सिद्ध किया जा सका की डी. एन. ए. प्रत...

    Text Solution

    |

  16. मेण्डल के संकर क्रॉस को केवल नामांकित चित्रों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |