एकल कोशिका प्रोटीन में सूक्ष्मजीवियों की भूमिका बताइए
लिखित उत्तर
Verified by Experts
एकल कोशिका प्रोटीन में सूक्ष्मजीव–एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) प्रमुखतः सूक्ष्मजीवों से ही प्राप्त होते हैं। सूक्ष्मजीवों की वृद्धि से प्राप्त जीवभार जो प्रोटीन, विटामिन, खनिज जैसे पोषक पदार्थों का समृद्ध स्रोत हैं, एकल कोशिका प्रोटीन कहलाते हैं। सामान्यत: निम्न सूक्ष्मजीवों से एकल कोशिका प्रोटीन प्राप्त किए जाते हैं- (i) मिथाइलोफिलस मिथाइलोट्रोफस-पहला SCP (ii) फ्यूजेरियम प्रजाति-कवक जिससे कुऑन (Quorn) नामक प्रोटीन मिलती है। (iii) आर्थोस्पाइरा मैक्सिमा (Arthrospira maxima) जो बाजार में स्पाइरुलिना के नाम से बेचा जाता है। (आर्थोस्पाइरा को पहले स्पाइरुलिना के नाम से जाना जाता था, बाद में सही पहचान हो जाने के बाद भी इसका नाम नहीं बदला गया है।) (iv) क्लोरेला (एककोशिकीय हरा शैवाल)। (v) खाद्य कवक मशरूम, मोरकैला आदि।