Home
Class 12
BIOLOGY
पारिस्थितिक पिरामड क्या है ? ये कितने प्...

पारिस्थितिक पिरामड क्या है ? ये कितने प्रकार के होते हैं। समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक पिरामिड (Ecological Pyramids)—किसी पारितंत्र में पोषण संरचना व पोषण कार्य का ग्राफीय निरूपण पारिस्थितिक पिरामिड कहलाता है।
इसकी संकल्पना सर्वप्रथम एल्टन (Elton) ने प्रस्तुत की, इसी कारण यह एल्टोनियन पिरामिड भी कहलाते हैं।
पारिस्थितिक पिरामिड का प्रथम स्तर अर्थात् उत्पादक स्तर इसका आधार बनाता है। अन्य पोषक स्तर उसी क्रम में इसके ऊपरी भाग बनाते हैं। पिरामिड का शीर्ष भाग खाद्य श्रृंखला के सर्वोच्च उपभोक्ता को व्यक्त करता है।
पारिस्थितिक पिरामिड बनाने में तीन पहलुओं जीव संख्या, जैव भार (जैव मात्रा) तथा ऊर्जा को अभिव्यक्त किया जा सकता है। इसी आधार पर यह पिरामिड तीन प्रकार के होते हैं
संख्या का पिरामिड (Pyramid of number) जीव संख्या का प्रदर्शन।
जैव मात्रा का पिरामिड (Pyramid of biomass) शुष्क भार प्रदर्शित।
ऊर्जा का पिरामिड (Pyramid of energy) ऊर्जा बहाव की दर/उत्पादकता प्रदर्शित ।

जैव भार (जैवमात्रा) दोनों ही के पिरामिड सामान्यतः सीधे होते हैं क्योंकि उत्पादक स्तर पर जीवों की संख्या व जैव भार उपभोक्ता स्तर के जीवों की संख्या व जैव भार से प्रायः अधिक होते हैं।
लेकिन अनेक परिस्थितियों में जीव संख्या व जैव भार के पिरामिड उल्टे बनते हैं। यहाँ उल्टे पिरामिड का अर्थ ऐसे पिरामिड से है जिसमें आधार तो संकरा/पतला होता है लेकिन ऊपर के स्तर क्रमशः चौड़े होते हैं। इसका अर्थ है उत्पादकों की संख्या/या उत्पादकों का जैव भार उपभोक्ताओं के किसी एक या अधिक स्तरों से कम होता है। महासागरीय पारितंत्र में उत्पादकों का जैवभार उन्हें खाने वाली मछलियों के जैवभार से कम होता है। इस प्रकार एक उल्टा पिरामिड बनता है। किसी एक वक्ष (उत्पादक) पर आश्रित पक्षियों व कीटों की संख्या का ग्राफीय निरूपण उल्टे पिरामिड का रूप लेगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारिस्थितिक तन्त्र

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • पारिस्थितिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|11 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-पारिस्थितिक तन्त्र-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. अन्तर स्पष्ट कीजिए---चारण खाद्य श्रृंखला एवं अपरद खाद्य श्रृंखला।

    Text Solution

    |

  2. अन्तर स्पष्ट कीजिए---ऊर्ध्ववर्ती एवं अधोवर्ती पिरामिड,

    Text Solution

    |

  3. अन्तर स्पष्ट कीजिए---उत्पादन एवं अपघटन,

    Text Solution

    |

  4. अन्तर स्पष्ट कीजिए---खाद्य श्रृंखला व खाद्य जाल,

    Text Solution

    |

  5. अन्तर स्पष्ट कीजिए---कर्कट (लिटर) व अपरद,

    Text Solution

    |

  6. अन्तर स्पष्ट कीजिए---प्राथमिक व द्वितीयक उत्पादकता।

    Text Solution

    |

  7. पारितंत्र के घटकों की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. पारिस्थितिक पिरामिड को परिभाषित कीजिए तथा जैव मात्रा या जैव भार तथा सं...

    Text Solution

    |

  10. पारिस्थितिक पिरामड क्या है ? ये कितने प्रकार के होते हैं। समझाइए।

    Text Solution

    |

  11. एक पारितंत्र में कार्बन चक्रण की महत्वपूर्ण विशेषताओं की रूपरेखा प्रस्...

    Text Solution

    |

  12. पारिस्थितिक अनुक्रमण क्या है ? इसके विभिन्न चरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिक अनुक्रमण किसे कहते हैं ? खाली नग्न क्षेत्रों में पारिस्थित...

    Text Solution

    |

  14. तालाब के पारितन्त्र के घटकों को केवल चित्र की सहायता से दर्शाइए।

    Text Solution

    |