Home
Class 12
BIOLOGY
एक पारितंत्र में कार्बन चक्रण की महत्वपू...

एक पारितंत्र में कार्बन चक्रण की महत्वपूर्ण विशेषताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कार्बन चक्र (Carbon cycle) कार्बन, जीवद्रव्य के सबसे महत्वपूर्ण यौगिकों, जैसे प्रोटीन, नाभिकीय अम्ल, लिपिड्स, कार्बोहाइड्रोट्स आदि का अपरिहार्य संघटक है। किसी जीव के शुष्क भार का लगभग 49% कार्बन बनाता है।
कार्बन चक्र प्रकृति का एक प्रमुख गैसीय चक्र है। इसकी विशेषताओं का वर्णन निम्न बिन्दुओं के रूप में किया जा सकता है
भाटार Reservoir) कार्बन का प्रमुखतम भण्डार/स्रोत महासागर हैं। कार्बन की कुल वैश्विक मात्रा का 71 प्रतिशत सागरों में घुलित अवस्था में पाया जाता है। यह वायमण्डल में `co_2`, की मात्रा का नियमन करता है। वायुमण्डल में `0*03` प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड पायी जाती है। यह कुल वैश्विक कार्बन की मात्रा का केवल एक प्रतिशत है। वन तथा जीवा ईंधन भी कार्बन के बड़े भण्डार हैं। कोयले में उपस्थित कार्बन, पेट्रोलियम पदार्थ, ग्रेफाइट कार्बन के स्रोत हैं।
चक्रण (Recycling) कार्बन चक्र महासागरों, वायुमण्डल, जीवित व मृत जीवधारियों के बीच संचालित होता है। प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा कार्बन की बड़ी मात्रा हरे पौधों द्वारा स्थिरीकृत की जाती है। एक अनुमान के अनुसार प्रकाश-संश्लेषण द्वारा प्रतिवर्ष जीव-मण्डल में `4 xx 10^(13)` किग्रा कार्बन स्थिरीकृत होता है। खाद्य श्रृंखला के माध्यम से यह कार्बन शाकाहारियों में तथा शाकाहारियों से मांसाहारियों व सर्वोच्च मांसाहारियों में प्रवेश करता है। उत्पादक व उपभोक्ताओं की मृत्यु के बाद कार्बन की बड़ी मात्रा पुनः मृदा में आ जाती है। जन्तुओं के मल-मूत्र द्वारा भी कार्बन अजैविक पर्यावरण में वापस आता है।

कार्बन चक्र का सरलीकृत चित्र कार्बन डाइऑक्साइड की उल्लेखनीय मात्रा प्रत्येक पोषण स्तर (उत्पादक व उपभोक्ता) से श्वसन में मुक्त `"CO"_(2)`, के रूप में मुक्त होती है। सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत कार्बनिक पदार्थ के अपघटन में भी बड़ी मात्रा में `"CO"_(2)`, मुक्त होती है। यह अपघटन स्थलीय व जलीय दोनों पर्यावरणों में होता है। स्थिरीकृत कार्बन की कुछ मात्रा अवसाद के रूप में चक्रण से अलग हो जाती है। कार्बन अन्य अनेक माध्यमों से भी वायुमण्डल में मुक्त होता है।
लकड़ी व जीवाश्म ईंधन का जलना।
वनों की आग।
ज्वालामुखीय गतिविधियाँ।
अन्य पदार्थों का जलना।
वनों की कटाई, जीवाश्म ईंधन के अधिक प्रयोग से `"CO"_(2)`, मुक्ति दर बढ़ी है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारिस्थितिक तन्त्र

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • पारिस्थितिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|11 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-पारिस्थितिक तन्त्र-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. अन्तर स्पष्ट कीजिए---चारण खाद्य श्रृंखला एवं अपरद खाद्य श्रृंखला।

    Text Solution

    |

  2. अन्तर स्पष्ट कीजिए---ऊर्ध्ववर्ती एवं अधोवर्ती पिरामिड,

    Text Solution

    |

  3. अन्तर स्पष्ट कीजिए---उत्पादन एवं अपघटन,

    Text Solution

    |

  4. अन्तर स्पष्ट कीजिए---खाद्य श्रृंखला व खाद्य जाल,

    Text Solution

    |

  5. अन्तर स्पष्ट कीजिए---कर्कट (लिटर) व अपरद,

    Text Solution

    |

  6. अन्तर स्पष्ट कीजिए---प्राथमिक व द्वितीयक उत्पादकता।

    Text Solution

    |

  7. पारितंत्र के घटकों की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. पारिस्थितिक पिरामिड को परिभाषित कीजिए तथा जैव मात्रा या जैव भार तथा सं...

    Text Solution

    |

  10. पारिस्थितिक पिरामड क्या है ? ये कितने प्रकार के होते हैं। समझाइए।

    Text Solution

    |

  11. एक पारितंत्र में कार्बन चक्रण की महत्वपूर्ण विशेषताओं की रूपरेखा प्रस्...

    Text Solution

    |

  12. पारिस्थितिक अनुक्रमण क्या है ? इसके विभिन्न चरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिक अनुक्रमण किसे कहते हैं ? खाली नग्न क्षेत्रों में पारिस्थित...

    Text Solution

    |

  14. तालाब के पारितन्त्र के घटकों को केवल चित्र की सहायता से दर्शाइए।

    Text Solution

    |