Home
Class 12
BIOLOGY
पारिस्थितिक अनुक्रमण क्या है ? इसके विभि...

पारिस्थितिक अनुक्रमण क्या है ? इसके विभिन्न चरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक अनुक्रमण (Ecological Succession)—पारिस्थितिक विकास प्रत्येक समुदाय का एक महत्वपूर्ण लक्षण हैं। जैव समुदाय समय के साथ रहते हैं अर्थात गतिज (dynamic) होते हैं। "जैव समुदायों के संघठन व संरचना में बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों की अनुक्रिया में सतत् रूप से होने वाला परिवर्तन ही परिस्थितिक अनुक्रमण कहलाता है।' समुदायों के यह बदलाव नियमबद्ध, क्रमिक व भौतिक पर्यावरण में हुए बदलाव के समानान्तर होते हैं। इन बदलावों के कारण अन्त में ऐसे समुदाय का विकास होता है जो पर्यावरण के साथ साम्यावस्था में होता है तथा चरम समुदाय कहलाता है। अतः "किसी स्थान विशेष के प्रजाति संगठन में होने वाला क्रमिक व अनुमान योग्य परिवर्तन पारिस्थितिक अनुक्रमण कहलाता है।" इसके विभिन्न चरण हैं-मूल अन्वेषक या पायोनियर समुदाय, सेरल समुदाय तथा चरम समुदाय। इसके विभिन्न चरणों को निम्न उदाहरण की सहायता से समझा जा सकता है---
शुष्कारम्भी अनुक्रमण (Xerarch Succession)—नग्न चट्टान, ठण्डा लावा जैसे स्थलों से प्रारम्भ होने वाला अनुक्रमण शुष्कारम्भी अनुक्रमण कहलाता है। यह प्राथमिक

अनुक्रमण अनकमण को प्रदर्शित करता है। यह पर्यावास अत्यधिक शुष्क होता है। नग्न चट्टान पर किसी भी प्रकार की मृदा नहीं पायी जाती। ऐसी परिस्थितियों में क्रस्टोज लाइकेन मूल अन्वेषक या पायोनियर प्रजाति होते हैं। लाइकेन से स्रावित अम्लीय रसायन चट्टानों का कुछ क्षरण कर देते हैं। इससे मृदा की एक महीन पर्त का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है। चट्टानों से क्षरित होकर मदा का निर्माण वेदरिंग (Weathering) कहलाता है। लाइकेनों की मृत्यु से मृदा की यह महीन पर्त समृद्ध होती है। यह पतली पर्त छोटे-छोटे ब्रायोफाइट के उगने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल कर देती है। मॉस जैसे ब्रायोफाइट मृदा की कुछ मात्रा को जकड़े रहने में सक्षम हो जाते हैं। अनेक वर्षों तक इनकी लगातार वृद्धि से मृदा के स्तर में कुछ और वृद्धि होती है। इस प्रकार समुदाय एक के बाद एक बदलते रहते हैं। यह बदलते समुदाय सेरल समुदाय (Seral communities) कहलाते हैं। ब्रायोफाइट के बाद शाक/घास अवस्था, फिर खुप या झाड़ अवस्था तथा अन्त में समोद्भिदी वन अवस्था विकसित होती है। यह चरम अवस्था (Climax community) कहलाती है। पर्यावरण के अपरिवर्तित बने रहने तक चरम समुदाय स्थायी बना रहता है। अन्त में एक शुष्क आवास समोद्भिदी आवास में परिवर्तित हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारिस्थितिक तन्त्र

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • पारिस्थितिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|11 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-पारिस्थितिक तन्त्र-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. अन्तर स्पष्ट कीजिए---चारण खाद्य श्रृंखला एवं अपरद खाद्य श्रृंखला।

    Text Solution

    |

  2. अन्तर स्पष्ट कीजिए---ऊर्ध्ववर्ती एवं अधोवर्ती पिरामिड,

    Text Solution

    |

  3. अन्तर स्पष्ट कीजिए---उत्पादन एवं अपघटन,

    Text Solution

    |

  4. अन्तर स्पष्ट कीजिए---खाद्य श्रृंखला व खाद्य जाल,

    Text Solution

    |

  5. अन्तर स्पष्ट कीजिए---कर्कट (लिटर) व अपरद,

    Text Solution

    |

  6. अन्तर स्पष्ट कीजिए---प्राथमिक व द्वितीयक उत्पादकता।

    Text Solution

    |

  7. पारितंत्र के घटकों की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. पारिस्थितिक पिरामिड को परिभाषित कीजिए तथा जैव मात्रा या जैव भार तथा सं...

    Text Solution

    |

  10. पारिस्थितिक पिरामड क्या है ? ये कितने प्रकार के होते हैं। समझाइए।

    Text Solution

    |

  11. एक पारितंत्र में कार्बन चक्रण की महत्वपूर्ण विशेषताओं की रूपरेखा प्रस्...

    Text Solution

    |

  12. पारिस्थितिक अनुक्रमण क्या है ? इसके विभिन्न चरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिक अनुक्रमण किसे कहते हैं ? खाली नग्न क्षेत्रों में पारिस्थित...

    Text Solution

    |

  14. तालाब के पारितन्त्र के घटकों को केवल चित्र की सहायता से दर्शाइए।

    Text Solution

    |