Home
Class 11
BIOLOGY
एक प्रारूपिक पुष्प की लम्बवत् काट का नाम...

एक प्रारूपिक पुष्प की लम्बवत् काट का नामांकित चित्र बनाइए एवं उसके विभिन्न भागों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रारूपिक पुष्प की लम्बवत् काट में निम्नलिखित भाग होते हैं-
(1) पुष्पवृन्त (Pedicel) - इसके द्वारा पुष्प तने या शास्ता पर लगा रहता है।
(2) पुष्पासन (Thalamus)-पुष्पवृन्त का ऊपरी सिरा कुछ फूला हुआ होता है जो पुष्पासन कहलाता है । इसी पर विभिन्न पुष्पीय पत्र (floral leaves) चक्रिक क्रम में व्यवस्थित रहती हैं।
(3) बाहादलपुंज (Calyx)- यह पुष्प पत्रों का पहला चक्र (whorl) है जो कि प्राय: हरा होता है। इसका प्रत्येक भाग बाहादल (scpal) कहलाता है।
(4) दलपुंज (Corolla)-यह पुष्प का दूसरा पुष्पीय पत्र चक्र है जो कि प्राय: रगीन और आकर्षक होता है इसका प्रत्येक भाग दाल कहलाता है
ये दोनों पुष्प के सहायक (accessory) भाग कहलाते हैं। कुछ पुष्पों में बाह्य- दलपुंज (calyx) तथा दलपुंज (corolla) को भिन्नित नहीं किया जा सकता है। अत: इन्हें परिदलपुंज (perianth) कहते है
(5) पुमंग (Androecium) यह पुष्प का तीसरा चक्र है। यह लघुबीजाणुपणो का रूपांतरण है जो पुंकेसरों से बनता है। पुंकेसरों की संख्या एक या एक से अधिक हो सकती है। प्रत्येक पंकेसर के दो भाग दिखायी देते हैं-परागकोष तथा पुंतन्तु। ये पुष्प के नर जननांग होते हैं।
(6) जायांग (Gynoecium) - यह एक या एक से अधिक अण्डपों (carpels) का बना होता है। यह गुरुबीजाणुपणों का रूपान्तरण है। यह पुष्प का मादा जननांग होता है। प्रत्येक अण्डप के तीन भाग होते हैं-
(i) अण्डाशय (ovary), (ii) वर्तिका (style), (iii) वर्तिकाग्र (stigma)।
Promotional Banner