Home
Class 11
BIOLOGY
इन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- हाइपैन्...

इन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-
हाइपैन्थोडियम

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊधमबार(Hypanthodium)- इस पुष्पक्रम में पुष्पाक्ष संघनित होकर प्याले या खोखली नाशपाती जैसी रचना बना लेता है जिसे बिम्ब या रिसेप्टेकिल कहते हैं। इसके अग्र भाग पर एक छिद्र होता है, जो छोटे छोटे शल्को से घिरा रहता है, तथा ऑस्टीओल (Ostiole) कहलांता है। इस रिसेप्टीकल के अन्दर अनेक छोटे, एकलिंगी पुष्प ससीमाक्षी क्रम में लगे होते हैं, जिसमें से नर पुष्य परिधि की ओर तथा मादा पुष्प सामान्यत: आधार परं लगे रहते हैं पुष्पों के परिपक्व होने पर कीटों (जो छिद्रों द्वारा प्रवेश करते हैं ) द्वारा परागण होता है, जैसे-पीपल, गूलर अंजीर आदि।
Promotional Banner