Home
Class 11
BIOLOGY
द्विबीजपत्री जड़ की आन्तरिक संरचना चित्र ...

द्विबीजपत्री जड़ की आन्तरिक संरचना चित्र की सहायता से समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चना द्विबीजपत्री पादप का एक सामान्य उदाहरण है। इसकी जड़ की अनुप्रस्थ काट में निम्नलिखित संरचनाएं दिखायी देती हैं।
1.बाह्यत्वचा- यह सबसे बाहरी एक कोशिका स्तर मोटी परत है जिस पर असंख्य एककोशिकीय मूलरोम उपस्थित रहते हैं।
2. कॉर्टेक्स- बाह्यत्वचा के नीचे से लेकर अन्तरत्वचा के बीच गोलाकार या बहुभुजी मृदूतकी कोशाओं का बना कॉर्टेक्स होता है।
कोशिकाओं के बीच अन्तरकोशिकीय स्थान पाये जाते हैं। इसक कोशिकाएं स्टार्च का संग्रह करती हैं।

3. अंतस्‍त्‍वचा- यह कॉर्टेक्स की आन्तरिक सतह पर पायी जाने वाली परत है। इन ढोलक के आकार को कोशिकाओें की अरीय व टेजेन्शियल भित्‍ति पर स्थूलन पट्टी रूप में पाया जाता है जिन्हें कैस्पेरियन पट्टी कहते हैं। यह संवहन पूलों के चारों ओर पेरीसाइकिल से पहले पायी जाती हैं।
4. पेरीसाइकिल –यह स्तर अंतस्व् चा के ठीक बाद पाया जाता है एवं कोशिकाओें की एक परत का बना होता है।
संवहन पूल- जड़ का संवहन पूल अरीय प्रकार का होता है अर्थात जाइलम, फ्लोएम अलग अलग बण्डलों में एकान्तरित क्रम में एक घेरे में व्यवस्थित होते हैं। जाइलम एक्पार्च होता हैं जाइलम बण्डलों की संख्या प्रायः 2 से 4 होती हैं।
6. संयोजी ऊतक –यह जाइलम एवं फ्लोएम ऊतकों के बीच पाया जाता है जो मृदूतकी कोशिकाओं का बना होता है।
7. मज्जा- संवहन पूलों के मध्य का भाग मज्जा कहलाता है। यह भी मृदूतकी कोशिकाओं का बना होता है। द्विबीजपत्री पौधों में यह भाग कम विकसित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आन्तरिक संरचना

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|28 Videos
  • प्रकाश- संश्लेषण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|33 Videos