Home
Class 11
BIOLOGY
एकबीजपत्री तने की आन्तरिक संरचना को चित्...

एकबीजपत्री तने की आन्तरिक संरचना को चित्र की सहायता से समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मक्का एकबीजपत्री पौधे का एक अच्छा उदाहरण है। इसके तने की अपुप्रस्थ काट में निम्नांकित रचनाएं दिखायी देती हैं।
1. बाह्यत्वचा- यह सबसे बाहरी एककोशिकीय क्यूटिकिल युक्त परत होती है। इस पर रोम अनुपस्थित परंतु कहीं-कहीं पर स्टोमेटा उपस्थित होते हैं।
2. अधत्वचा- यह बाह्यत्वचा के नीचे का स्तर है जो चार या पांच पर्त मोटी दृढ़ोतक कोशिकाओं का बना होता है।
3. भरण ऊतक- यह अधस्व्-चा से केंद्र तक फैला होता है जो मृदूतक कोशिकाओं द्वारा बना हेाता है।
4. संवहन बण्डल –अनेक संवहन बण्डल, संयुक्त, कोलेटरल तथा बंद प्रकार के होते हैं। परिधि की ओर के बण्डल आकार में छोटे व केंद्र की ओर बड़े होते हैं। जाइलम Y या V आकार का होता है। आन्तरिक प्रोटोजाइलम के विगलित होने से बना लाइसोजिनस गुहा पायी जाती है। संवहन बण्डलों के चारों ओर दृढ़ोतक का आवरण होता है।

5. मज्जा- पूर्णतः अनुपस्थित होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आन्तरिक संरचना

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|28 Videos
  • प्रकाश- संश्लेषण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|33 Videos