Home
Class 11
BIOLOGY
पौधों में जल अवशोषण को प्रभावित करने वाल...

पौधों में जल अवशोषण को प्रभावित करने वाले छः कारक समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधों में जल अवशोषण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं
(1) उपलब्ध मृदा जल-यह पौधों में जल अवशोषण को प्रभावित करने वाला प्रमख कारक है। यदि मृदा में केशिका जल की पर्याप्त मात्रा होगी तो जल अवशोषण अधिक होगा अन्यथा कम होगा।
(2) मृदा ताप-मृदा ताप `20-35^(@)C` होने पर पौधों द्वारा पर्याप्त जल अवशोषण होता है। मृदा का तापमान कम होने पर जल अवशोषण की दर भी कम हो जाती है क्योंकि इसस जड़ों की उपापचयी क्रियाएँ धीमी पड़ जाती हैं। इसके अतिरिक्त इससे जड़ों की कोशिका झिल्ली की पारगम्यता भी कम हो जाती है परिणामस्वरूप भूमि से जड़ की ओर जल का प्रवाह कम हो जाता है।
(3) मृदा विलयन की सान्द्रता-जब मृदा विलयन की सान्द्रता जड़ों के मूल रोमों के रिक्तिका रस की सान्द्रता से कम होती है तो जड़ों द्वारा जल का अवशोषण अधिक (सुगमता से) होता है। इसके विपरीत स्थिति में जल अवशोषण की दर कम हो जाती है।
(4) मृदा वायु-अच्छे वातन वाली मृदा में जल का अवशोषण अधिक होता है क्योंकि जल अवशोषण एक जैविक क्रिया है जिसके लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इसके विपरीत मृदा में वायु (ऑक्सीजन) की कमी होने पर अवायुवीय जीवाणु उत्पन्न हो जाते हैं। यह मृदा में `CO_(2)`, एवं कार्बनिक अम्ल उत्पन्न करते हैं जो जड़ों के लिए घातक है।
(5) वाष्पोत्सर्जन की दर-जब पौधे द्वारा वाष्पोत्सर्जन की दर अधिक होती है तो जल अवशोषण अधिक होता है.इसके विपरीत वाष्पोत्सर्जन कम होने पर जल अवशोषण भी कम होता है।
(6) जड़ की आन्तरिक संरचना-जब जड़ कोशिकाओं में स्थूलन अधिक होता है तो अवशोषण की दर घट जाती है। यही कारण है कि पुरानी जड़ों की जल अवशोषण दर कम होती है।
Promotional Banner