Home
Class 11
BIOLOGY
वाष्पोत्सर्जन के दौरान रक्षक (द्वार) कोश...

वाष्पोत्सर्जन के दौरान रक्षक (द्वार) कोशिकाओं के खुलने एवं बंद होने का क्या कारण है ? चित्र द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रन्ध्रों के खुलने तथा बन्द होने की क्रिया, उनकी द्वार कोशिकाओं की स्फीति तथा श्लथ दशा पर निर्भर करती है तथा स्फीति दशा का सम्बन्ध उनके परासरण दाब में परिवर्तन होने से होता है। इसे समझने के लिए विभिन्न वैज्ञानिकों ने विभिन्न मत प्रस्तुत किये हैं, उनमें निम्नलिखित दो प्रमुख हैं
(1) स्टार्च-शर्करा परिवर्तन वाद (Starch-Sugar Interconversion Theory)-ये निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं
(a) दिन में-इस वाद के अनुसार दिन में श्वसन द्वारा मुक्त `CO_2`), प्रकाश-संश्लेषण में उपयोग कर ली जाती है जिससे रक्षक कोशाओं का माध्यम क्षारीय हो जाता है। इस उच्च pH की स्थिति में रात्रि में बना स्टार्च फॉस्फोराइलेज एन्जाइम की मदद से शर्करा में बदल जाता है। शर्करा जल में घुलनशील होता है जिससे द्वार कोशिकाओं का 0.P. बढ़ता है और कोशिका स्फीति दशा में आ जाती है। इस अवस्था में द्वार कोशाओं की पतली बाहरी भित्ति फैलती है, जिससे भीतरी मोटी भित्ति (बाहर की ओर) खिंचने लगती है और रन्ध्र खुल जाते हैं।
(b) रात्रि में रात्रि के समय श्वसन में बनी `CO_2`, का उपयोग नहीं होता और `CO_2`, रक्षक कोशाओं के कोशाद्रव्य में घुल जाती है जिससे कोशा का माध्यम अम्लीय (निम्न pH) हो जाता है। इस निम्न pH की स्थिति में दिन में बना शर्करा भी स्टार्च में परिवर्तित हो जाता

है। स्टार्च के पानी में अघुलनशील होने के कारण रक्षक कोशाओं का O.P. (परासरण दाब) कम हो जाता है। फलस्वरूप जल रक्षक कोशाओं से संलग्न सहायक कोशाओं में चला जाता है जिससे ये श्लथ (Flaccid) हो जाती हैं और छिद्र बन्द हो जाता है।
(2) सक्रिय `K^+` स्थानान्तरणवाद (Active `K^+` TransportTheory)- इस वाद का प्रतिपादन लेविट ने किया था। इस वाद को निम्नलिखित रेखाचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है

उपर्युक्त विवरणों से स्पष्ट है कि रन्ध्रों का खुलना और बन्द होना रक्षक कोशाओं की आशूनता (Turgidity) पर निर्भर करता है।
रात के समय कार्बनिक अम्ल स्टार्च में बदल जाते हैं। `K^+` रक्षक कोशिकाओं से बाहर आ जाते हैं जिससे उनका परासरण दाब कम हो जाता है। वह बहिःपरासरण द्वारा जल मुक्त कर श्लथ हो जाती है अतः स्टोमा बन्द हो जाता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. वाष्पोत्सर्जन के दौरान रक्षक (द्वार) कोशिकाओं के खुलने एवं बंद होने का...

    Text Solution

    |

  2. भारी नाभिक द्वारा अल्फा-कणों के प्रकीर्णन से नाभिक के आकर एवं प्रकृति ...

    Text Solution

    |

  3. जापान में मानसिक रोग के क्या कारण बताए गए हैं ? उससे होने वाले प्रभाव ...

    Text Solution

    |

  4. स्पीति में पेड़ न होने के कारण क्या हैं?

    Text Solution

    |

  5. कुमार गंधर्व के अनुसार लता मंगेशकर के संगीत की लोकप्रियता | का क्या का...

    Text Solution

    |

  6. समाज के स्तर पर क्या न होने का अँधेरा है ?

    Text Solution

    |

  7. What is the reason for twinkling of stars? तारों के टिमटिमाने का क्या ...

    Text Solution

    |

  8. ऐलुमिनियम द्वारा ऑक्साइड के अपचयन को क्या कहा जाता है?

    Text Solution

    |

  9. Li^(2+) के दो स्तरों के बीच इलेक्ट्रॉन के संक्रमण के दौरान उत्सर्जित त...

    Text Solution

    |