Home
Class 11
BIOLOGY
रेखित पेशी की संकुचन विधि का सचित्र वर्ण...

रेखित पेशी की संकुचन विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रेखित पेशी (ऐच्छिक पेशी या कंकालीय पेशी ) में संकुचन तंत्रिका तन्तुओं द्वारा उद्दीपित करने पर होता है। पेशी व तंत्रिका के सन्धि स्थल ( मोटर एण्ड प्लेट) पर तंत्रिका कोशिका एसीटाइलकोलीन नामक रसायन मुक्त करता है जो पेशीय संकुचन को प्रेरित करता है। इस रसायन के कारण पेशी तन्तुओं के सारकोप्लाज्मिक रेटिकुलम से `Ca^(++)` मुक्त होते हैं। यह `Ca^(++)` पेशीय प्रोटीन ट्रोपोनिन से जुड़कर ट्रोपो-मायोसिन की स्थिति में परिवर्तन कर देते हैं जिससे एक्टिन के सक्रिय स्थल अनावृत हो जाते हैं। मायोसिन प्रोटीन के सिरे ATP तथा `Ca^+` की उपस्थिति में एक्टिन प्रोटीन से क्रॉस ब्रिज बनाते हैं। अब एक्टिन तन्तु सार्कोमियर के केन्द्र की ओर खिंचते हैं। फलस्वरूप इनकी लम्बाई कम हो जाती है। अत: पेशीय संकुचन के समय सार्कोमियर की लम्बाई कम हो जाती है क्योंकि एक्टिन तन्तु मायोसिन तन्तुओं की ओर गति करते हैं। पेशियों के शिथिलन के समय एक्टिन मायोसिन क्रॉस ब्रिज टूट जाते हैं तथा यह तन्तु अपनी मूल अवस्था में आ जाते हैं। इस हेतु ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गति एव प्रचलन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|3 Videos
  • गति एव प्रचलन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • खनिज पोषण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|23 Videos
  • गति एवं प्रचलन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ट प्रशन|37 Videos