Home
Class 11
BIOLOGY
हरित गृह प्रभाव (Green House Effect) किस...

हरित गृह प्रभाव (Green House Effect) किसे कहते हैं ? व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हरित गृह प्रभाव एक प्रक्रिया है जिसके फलस्वरूप पृथ्वी के चारों और का वायुमण्डल सूर्य से आने वाली ऊष्मा को अवशोषित करता है जबकि यहाँ से ऊष्मा को बाहर जाने नहीं देता। इसे हरित गृह प्रभाव कहते हैं, क्योंकि पृथ्वी के चारों ओर का वातावरण हरित गृह के तरीके से एक काँच या प्लास्टिक की छत का कार्य करता है। यह वायुमण्डल, सूर्य से आने वाली किरणों को तो पृथ्वी पर आने देता है परन्तु पादपों से निकलने वाली अवरक्त किरणों को अपने में से, नहीं गुजरने देता। इसके परिणामस्वरूप हरित गृह के अन्दर का तापमान बढ़ जाता है। इसी प्रकार कुछ गैसें, जो कि वायुमण्डल में उपस्थित होती हैं , जैसे-मेथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, क्लोरोफ्लुओरोकार्बन (CFC$), जलवाष्प आदि सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने तो देती हैं, परन्तु पृथ्वी से पुन: वायुमण्डल में जाने नहीं देतीं। इसे हरित गृह प्रभाव (Green house effect) कहते हैं। इनके कारण पृथ्वी के चारों ओर स्थित वायुमण्डल गर्म हो जाता है। इसे ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) भी कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय रसायन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • तन्त्रिकीय नियन्त्रण एवं समन्वय

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|34 Videos