Home
Class 12
CHEMISTRY
संक्षारण से क्या समझते हो?...

संक्षारण से क्या समझते हो?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संक्षारण- धातुएँ वायुमण्डल की नमी `CO_(2),SO_(2),NO_(2),H_(2)S` आदि गैसों से क्रिया कर अवांछनीय यौगिकों की परत बना लेती है, जिससे धातुओं की सतह खराब हो जाती है। यह क्रिया संक्षारण कहलाती है।
उदाहरण- (1) लोहे पर जंग लग्न, (2) ताँबे के बर्तन नील-हरे होना, (3) सोने-चाँदी के गहने काले हो जाना।
संक्षारण की क्रिया-विधि- सर्वाधिक प्रचलित विद्युत रासायनिक क्रिया-विधि के अनुसार संक्षारण एक विद्युत रासायनिक क्रिया है। अशुद्ध लोहे में अनेक गैल्वेनिक सेल बन जाते है। लोहे में जंग लगने में शुद्ध लोहे ऐनोड व अशुद्ध भाग कैथोड का कार्य करता है। घुली हुई ऑक्सीजन व कार्बन डाइ-ऑक्साइड युक्त नमी की पतली परत विद्युत-अपघट्य के विलयन का कार्य करती है। ऐनोड पर ऑक्सीकरण व कैथोड पर अपचयन होता है।
`FerarrFe^(2+)+2e^(-)` ऐनोड
`2H^(+)+2e^(-)rarrH_(2)` कैथोड
इस प्रकार विद्युत रासायनिक श्रेणी में हाइड्रोजन से ऊपर सभी धातुएँ संक्षारित होकर हाइड्रोजन उत्पन्न करती है।
संक्षारण को प्रभावित करने वाले कारक
(i) धातु की प्रकृति- धातु के इलेक्ट्रोड विभव का मान `1.23` वोल्ट से कम होने पर उसका संक्षारण हो जाता है।
(ii) धातु में अशुद्धि की उपस्थिति-अशुद्धि होने पर संक्षारण होने लगता है।
(iii) वायुमण्डल की प्रकृति- वातावरण में नमी, `H_(2)S,SO_(2)` आदि होने पर संक्षारण शीघ्र होता है।
संक्षारण रोकने के उपाय
(i) रोधी रक्षण- धातुओं की सतह पर रोधी परत चढ़ाकर संक्षारण क्रिया को रोका जा सकता है, इसके लिए निम्न विधियाँ प्रयुक्त की जाती है-
(a) तेल, ग्रीस लगाकर- धातुओं की सतह पर तेल, ग्रीस की पतली परत चढ़ा दी जाती है।
(b) पेण्ट वार्निस लगाकर- धातुओं की सतह पर पेण्ट वार्निस की रोधी परत चढ़ा दी जाती है।
(c ) विद्युत लेपन- धातुओं की सतह पर विद्युत लेपन द्वारा निकल या क्रोमियम की परत चढ़ा दी जाती है।
(ii) बलिदानी या उत्सर्ग रक्षण- लोहे को जंग से बचने के लिए उस पर जस्ते की परत चढ़ा देते है। जिंक वायुमण्डल से क्रिया करता रहता है, लोहे सुरक्षित बना रहता है।
(iii) विद्युत रक्षण- डीजल टैंक, पेट्रोल टैंक जो कि जमीन के अन्दर दबे रहते है उनको निम्न आयनन विभव वाली धातु, जैसे Mg या Zn की प्लेट को फीते द्वारा जोड़ देते है जिससे सक्रिय धातु क्रिया करती रहती है जबकि टैंक वाली धातु सुरक्षित बनी रहती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत रसायन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise जोड़ी मिलाइए|1 Videos
  • विलयन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न|90 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-विद्युत रसायन-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. संक्षारण किसे कहते है? इसकी क्रियाविधि समझाइए एवं इसे प्रभावित करने वा...

    Text Solution

    |

  2. संक्षारण को निम्न बिन्दुओं के आधार पर समझाइए- परिभाषा

    Text Solution

    |

  3. संक्षारण को निम्न बिन्दुओं के आधार पर समझाइए- प्रभावित करने वाले दो ...

    Text Solution

    |

  4. संक्षारण को निम्न बिन्दुओं के आधार पर समझाइए- संक्षारण से बचाव

    Text Solution

    |

  5. संक्षारण से क्या समझते हो?

    Text Solution

    |

  6. संक्षारण (जंग) का विद्युत रासायनिक सिद्धान्त लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. संक्षारण रोकने के दो उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. संक्षारण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. गैल्वेनिक सेल क्या है? इसकी कार्यविधि को डेनियल सेल का उदाहरण देकर समझ...

    Text Solution

    |

  10. ऐम्पियर विद्युत धारा 30 मिनट तक AgNO(3) से भरे पात्र में प्रवाहित करने...

    Text Solution

    |

  11. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है? यह कैसे बनाया जाता है?

    Text Solution

    |

  12. मानक इलेक्ट्रोड को सचित्र समझाइए (अभिक्रियाओं सहित)।

    Text Solution

    |

  13. कोलरॉश का नियम लिखिए एवं इसके दो अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. शुष्क सेल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. दुर्बल विद्युत-अपघट्य किसे कहते है? एक उदाहरण दीजिए। LiBr के जलीय विलय...

    Text Solution

    |

  16. प्रबल विद्युत-अपघट्य किसे कहते है? BaCl(2) के जलीय विलयन की अनंत तनुता...

    Text Solution

    |

  17. ओहा का नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. 0.025mol L^(-1) मीथेनोइक अम्ल को चालकता 46.15Scm^(2)mol^(-1) है, इसकी ...

    Text Solution

    |

  19. सेल स्थिरांक किसे कहते है? विशिष्ट चालकता व सेल स्थिरांक के बीच क्या स...

    Text Solution

    |

  20. 298K पर एक चालकता सेल जिसमे 0.001MKCl विलयन है, का प्रतिरोध 1500Omega ...

    Text Solution

    |