Home
Class 12
BIOLOGY
अपने अध्यापक से चर्चा करके पता लगाइए कि ...

अपने अध्यापक से चर्चा करके पता लगाइए कि निम्नलिखित के बीच कैसे भेद करेंगे-
प्लाज्मिड डीएनए और गुणसूत्रीय डीएनए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्लाज्मिड डीएनए व क्रोमोसोमल डीएनए- प्लाज्मिड वास्तव में जीवाणु कोशिका में मुख्य गुणसूत्र के साथ अतिरिक्त गुणसूत्र के रूप में उपस्थित रहते है। यही छोटी वृत्ताकार संरचनाये होती है जो एक से अधिक संख्या में प्रत्येक जीवाणु में पायी जाती है। यह बाह्यगुणसूत्री द्विसूत्रीय, डीएनए अणु है जो प्रोकेरयोटिक कोशिकाओं में मिलते है। इनमे कोई महत्वपूर्ण जीन नहीं पाये जाते है। इनमे प्रतिजैविक प्रतिरोध व लैंगिकता के जीन उपस्थिति हो सकते है। कोशिका इस डीएनए इस डीएनए अणु के बिना अपना निर्वाह कर सकती है। आकर में छोटे होने के कारण यह कोशिका के अन्दर या बाहर आसानी से आ जा सकते है।
क्रोमोसोमल डीएनए जीव का आनुवंशिक कारक होता है। इनसे कोशिका के क्रोमोसोम की पूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। किस भी जीव के लिये क्रोमोसोमल डीएनए अति आवश्यक होता है।
Promotional Banner