Home
Class 12
BIOLOGY
पारितंत्र के कार्यों के लिए जैव विविधता ...

पारितंत्र के कार्यों के लिए जैव विविधता किस प्रकार उपयोगी है ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैज्ञानिक डेविड टिल्मन (David Tilman) के अनुसार कुछ क्षेत्रों में साल दर साल कुल जैवभार (Total Biomass) में कम विभिन्नताऐं देखीं गई । उनके प्रयोगों के दौरान अधिक विभिन्नता अधिक उत्पादकता दर्शाती हैं । इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि समृध्द जैवविविधता पारितंत्र के लिये इतनी जरुरी नहीं है जितनी मानव के इस विश्व में सार्थक जीवन जीने के लिये । समृध्द जैव विविधता व्दारा मानव को काफी प्रत्यक्ष लाभ मिलते हैं । इसके अलावा मानव कई अप्रत्यक्ष लाभ भी लेता है जैसे परागण , कीट नियंत्रण , जलवायु व बाढ़ नियंत्रण आदि कार्य जैव विविधता बढ़ने से बेहतर परिणाम देते हैं । कुछ जातियाँ किसी भी क्रियाशील पारितंत्र की विशिष्टता होती है , उनके लुप्त होने पर पारितंत्र पर निम्न प्रभाव देखे जा सकते हैं -
(i) कुछ पादपों में परागण विशिष्ट कीटों व्दारा ही होता है उनके लुप्त होने पर उन लुप्त जातियों के नष्ट होने का खतरा बढ़ जाता है ।
(ii) जैव विविधता की कमी होने पर जो पादप उपस्थित हैं उन्हें सूखे (Drought) का खतरा बढ़ता है व पादप जातियाँ जो धरती की मिट्टी को पकड़ कर रखती हैं व बरसात के पानी को अवशोषित करती हैं उनके ना रहने का बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाता है ।
Promotional Banner