Home
Class 11
PHYSICS
समुद्र तट से दूर कोई ऊर्ध्वाधर संरचना 10...

समुद्र तट से दूर कोई ऊर्ध्वाधर संरचना `10^(9)` Pa के अधिकतम प्रतिबल को सहन करने के लिए बनाई गई है | क्या यह संरचना तेल कूप के शिखर पर रखे जाने के लिए प्रयुक्त है ? किसी महासागर की गहराई लगभग 3 km है समुद्री धाराओं की उपेक्षा कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है - h = 3km = 3000 m
पानी का घनत्व `d = 1xx10^(3) "kgm"^(-3)`
`g = 9.8 ms^(-2)`
वायुमंडलीय दाब `P_(atm) =1.013xx10^(5) `Pa
महासागर के भीतर तेल कूप के शिखर पर ( संरचना पर ) कुल दाब
`P = P_(atm) +hdg`
` = 1.013 xx10^(5) + 3000 xx1 xx10^(3) xx9.8`
` = 1.013 xx10^(5) +294 xx10^(5)`
` = 295 .013 xx10^(5)` Pa
` = 0.0295 xx10^(9) ` Pa
यह दाब अधिकतम प्रतिबल `10^(9) `Pa से कम है | अतः दी गई संरचना तेल कूप के शिखर पर रखे जाने के लिए प्रयुक्त है |
Promotional Banner