Home
Class 12
BIOLOGY
विभिन्न प्रकार की रोपण विधियों का वर्णन ...

विभिन्न प्रकार की रोपण विधियों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रोपण की विधियाँ (Methods of Grafting)
1. जिह्वा या व्हिप रोपण (Tongue or Whip grafting)-इस प्रकार के रोपण में समान मोटाई वाले कलम और स्कन्ध होते हैं। दोनों में 5-8 सेमी. लम्बा चीरा लगाया जाता है। इसके बाद स्कन्ध में V आकार का चीरा लगाते हैं। कलम को भी इस प्रकार का चीरा लगाते हैं कि वह स्कन्ध में फिट हो जाए। अब कलम को स्कन्ध में फंसाकर बाँध दिया जाता है।
2. फच्चर रोपण (Wedge grafting)-इसमें स्कन्ध एवं कलम का व्यास समान होता है। स्कन्ध में V आकार का चीरा लगाते हैं जबकि कलम में वेज आकार का चीरा लगाया जाता है। इन दोनों को जोड़कर बाँध दिया जाता है।
3. किरीटि या मुकुट रोपण (Crown grafting)-इसमें स्कन्ध की मोटाई कलम से कई गुना अधिक होती है और एक स्कन्ध पर कई कलमें (Scions) रोपी जा सकती हैं।
4. कलिका रोपण (Bud grafting)--इस विधि में एक कलिका को स्कन्ध की छाल में T आकार का चीरा लगाकर फँसा दिया जाता है। इसके बाद कलिंका को खुला छोड़कर आधार पर बाँध दिया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आवृतबीजी पादपों में जनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न )|2 Videos
  • आवृतबीजी पादपों में जनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|17 Videos
  • आवृतबीजी पादपों में जनन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )|4 Videos
  • आर्थिक वनस्पति विज्ञान एवं मानव कल्याण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|2 Videos
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise  खण्ड -द|16 Videos