Home
Class 12
BIOLOGY
लघुबीजाणु चतुष्क कितने प्रकार के होते है...

लघुबीजाणु चतुष्क कितने प्रकार के होते हैं? उनका सचित्र उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लघुबीजाणु चतुष्क (Microspore tetrad)
बीजाणुधानी के अन्दर लघुबीजाणु मातृ कोशिका अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा चार अगुणित लघुबीजाणुओं का निर्माण करती है। ये चारों लघुबीजाणु प्रारम्भ में एक समूह में विन्यसित होते हैं जिसे लघुबीजाणु चतुष्क (Microspore tetrad) कहते हैं। लघुबीजाणु चतुष्क सामान्यतया पाँच प्रकार के होते हैं।
1. चतुष्फलकीय (Tetrahedral)-इसमें एक ओर से देखने पर केवल तीन लघुबीजाणु दिखाई देते हैं और चौथा इन तीनों के पीछे की ओर स्थित होता है। अधिकांश द्विबीजपत्री पौधों में इसी प्रकार के लघुबीजाणु चतुष्क पाए जाते हैं।
2. समद्विपाश्विक (Isobilateral)-इसमें चतुष्क के चारों ओर लघुबीजाणु एक ही तल में दिखाई देते हैं। इस प्रकार के लघुबीजाणु चतुष्क एकबीजपत्री पौधों में पाये जाते हैं।
3. क्रासित (Decussate)-इसमें दो-दो लघुबीजाणु एक-दूसरे से समकोण बनाते हैं जिससे ऊपर बाले युग्म के दोनों लघुबीजाणु एवं नीचे वाले युग्म का केवल एक बीजाणु दिखाई देता है। उदाहरण-मैग्नोलिया (Magnolia)

4. T-आकार (T-Shaped)—इसमें चतुष्क के दो लघुबीजाणु अनुप्रस्थ रूप में तथा दो लम्बवत् रूप में विन्यसित रहते हैं। उदाहरण-एरिस्टोलोकिया (Aristolochea) में।
5. रैखिक (Linear)—इसमें सभी लघुबीजाणु एक रैखिक क्रम में विन्यसित रहते हैं। उदाहरण-हैलोफिला (Halophylla) में।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|12 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|6 Videos
  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|16 Videos
  • पादप ऊतक संवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|24 Videos