Home
Class 12
BIOLOGY
आवृतबीजी पादप में भ्रूणकोष परिवर्धन का स...

आवृतबीजी पादप में भ्रूणकोष परिवर्धन का सचित्र वर्णन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भ्रूणकोष का परिवर्धन (Development न TemaleGametophyte or Embryosac)
गुरुबीजाणु (Megaspore) मादा युग्मकोद्भिद्, की प्रथम कोशिका है। गुरुबीजाणु बीजाण्डकाय से पोषण प्राप्त करके आकार में बड़ा हो जाता है तथा बीजाण्डकाय का अधिकतम स्थान घेर लेता है। इसमें छोटी-छोटी अनेक रिक्तिकाएँ प्रकट होती हैं जो संयुक्त होकर एक बड़ी रिक्तिका का निर्माण करती है। गुरुबीजाणु के केन्द्रक में तीन बार मुक्त केन्द्रकीय सूत्री विभाजन (Mitosis) होता है जिसके फलस्वरूप आठ केन्द्रकों का निर्माण होता है। प्रथम विभाजन द्वारा निर्मित दोनों केन्द्रक रिक्तिका (Vacuole) के दीर्धीकरण के कारण विपरीत ध्रुवों (निभागीय एवं बीजाण्डद्वारी) पर पहुँच जाते हैं। ध्रुवों पर पहुंचकर दोनों केन्द्रकों में दूसरा एवं तीसरा समसूत्री विभाजन होता है जिसके फलस्वरूप दोनों ध्रुवों पर चार-चार केन्द्रक हो जाते हैं। इस अवस्था तक सभी आठों केन्द्रक एक सामान्य कोशिका में रहते हैं। प्रत्येक ध्रुव पर स्थित चार केन्द्रकों में से एक-एक केन्द्रक कोशिका के मध्य में आकर ध्रुवीय केन्द्रक (Polar nucleus) बनाते हैं। तत्पश्चात् ये दोनों आपस में संयुक्त होकर द्विगुणित द्वितीयक केन्द्रक (Secondary nucleus) का निर्माण करते है। इसे संलीन केन्द्रक (Definitive nucleus) भी कहते हैं। बीजाण्डद्वारी सिरे (Micropylar end) पर स्थित तीन केन्द्रक अण्ड समुच्चय अथवा अण्ड उपकरण (Egg apparatus) का निर्माण करते हैं। इस समय भित्ति निर्माण द्वारा ये कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाते हैं। अण्ड समुच्चय में एक अण्ड कोशिका (Egg cell) तथा दो सहायक कोशिकाएँ (Synergids) होती है। इसी प्रकार निभागी सिरे पर स्थित तीनों केन्द्रक संगठित होकर तीन कोशिकाओं का निर्माण करते हैं। जिन्हें प्रतिव्यासांत या प्रतिमुखी कोशिकाएँ (Antipodal cells) कहते हैं। अधिकांश आवृतबीजी पादपों में भ्रूणपोप का परिवर्धन इसी प्रकार से होता है। इसे एकबीजाण्विक पोलीगोनम प्रकार (Monosporic Polygonum Type) का परिवर्धन कहते हैं|

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|12 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|6 Videos
  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|16 Videos
  • पादप ऊतक संवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|24 Videos