Home
Class 12
BIOLOGY
पुष्पी पादपों में विभिन्न प्रकार के भ्रू...

पुष्पी पादपों में विभिन्न प्रकार के भ्रूणपोषों के परिवर्धन को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आवृतबीजी पौधों में भ्रूणपोष का परिवर्धन (Development of Endosperm in Angiospermic plants)-पुष्पी पौधों में त्रिकसंलयन (Triple fusion) के फलस्वरूप त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (Primary endosperm nucleus) बनता है। यह भ्रूणपोष का निर्माण करता है। भ्रूणपोष भ्रूण में विकास के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करता है। विकास की प्रक्रिया के आधार पर भ्रूणपोष तीन प्रकार का होता है-
(i) केन्द्रकीय भ्रूणपोष, (ii) कोशिकीय भ्रूणपोष, (iii) हेलोबियल भ्रणपोष।
(i) केन्द्रकीय भ्रूणपोष (Nuclear endosperm) इस प्रकार के भ्रूणपोप परिवर्थन में प्राथमिक भ्रूणपोप केन्द्रक स्वतन्त्र केन्द्रकीयविभाजनों (Free central divisions) द्वारा अनेक केन्द्रकों का निर्माण करता है। इन केन्द्रकों के बीच में भित्ति का निर्माण नहीं होता है। ये केन्द्रक परधि पर विन्यसित हो जाते हैं तथा मध्य में एक बड़ी रिक्तिका बन जाती है। कुछ समय पश्चात् केन्द्रकों के चारों ओर भित्ति निर्माण हो जाने से यह कोशिकीय हो जाता है। जादा आवृत्तबीजियों के लगभग 56% कुलों में केन्द्रकीय भ्रूणपोष पाया जाता है। नारियल का पानी भी केन्द्रकीय भ्रूणपोष का उदाहरण है।
(ii)कोशिकीय भ्रूणपोष (Cellular endosperm)-इस प्रकार के भ्रूणपोष परिवर्धन में प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक में प्रथम तथा उसके बाद के सभी विभाजनों के साथ-साथ ही कोशिका भित्ति (Cell wall) का निर्माण हो जाता है। अतः यह प्रारम्भ से अन्त तक कोशिकीय ही रहता है। सामान्यतया इस प्रकार के भ्रूणपोष में चूषकांग (Haustoaia) विकसित हो जाते हैं। उदाहरण-पिटूनिया (Pitunia), बालसम (Balsam) आदि।
(iii) माध्यमिक भ्रूणपोष (Helobial endosperm)-इस प्रकार का भ्रूणपोष, केन्द्रकीय तथा कोशिकीय दोनों प्रकार के भ्रूणपोषों का मध्यवर्ती रूप है। यह दोनों प्रकार के भ्रूणपोषों का मिश्रण होता है। इसमें प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक में प्रथम विभाजन के पश्चात् भित्ति निर्माण होता है जिससे एक बड़ी तथा एक छोटी कोशिका बनती है। निभागी छोर वाली छोटी कोशिका के केन्द्रक में मुक्तकेन्द्रकीय विभाजन होते हैं जिनके बीच कोशिका भित्ति का निर्माण नहीं होता है। अण्डद्वार की ओर स्थित बड़ी कोशिका में केन्द्रक विभाजन व भित्ति निर्माण साथ-साथ होते हैं। इस प्रकार यह केन्द्रकीय एवं कोशिकीय दोनों प्रकार के भ्रूणपोषों का मिला-जुला रूप होता है। उदाहरण-एक बीजपत्री पौधों के हेलोबियल गण के सदस्य।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रागण , निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • रागण , निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • रागण , निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|7 Videos
  • मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|49 Videos
  • वाष्पोत्सर्जन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|30 Videos