Home
Class 12
BIOLOGY
जैविक कृषि को समझाते हुए इसके उद्देश्य ल...

जैविक कृषि को समझाते हुए इसके उद्देश्य लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैविक कृषि (Organic Agriculture)-'जैविक कृषि मूलतः प्राकृतिक ढंग से खेती करने की तकनीक है, जिसमें कृत्रिम उपायों का समावेश नहीं होता है।' मृदा एक जीवित प्रणाली है, जिसमें लाभकारी सूक्ष्मजीवियों का अपना भरापूरा संसार होता है। ये सूक्ष्म जीव ही पौधों, जानवरों और मनुष्यों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। पौधों के द्वारा पोषक तत्वों को प्राप्त करने की प्रक्रिया में इन सूक्ष्मजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जिन्हें जैविक कृषि द्वारा अधिक मजबत बनाना है।
जैविक कृषि के उद्देश्य (Aims of organicAgriculture)-जैविक कृषि के निम्नलिखित उद्देश्य हैं
1. जैविक कृषि के द्वारा ही मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि एवं उसे चिरस्थायी बनाये रखा जा सकता है।
2. सूक्ष्मजीवों, मृदा जीवों, पौधों एवं जीवों से सम्बन्धित कृषि प्रणालीके अन्तर्गत होने वाली जैविक क्रियाओं को बढ़ावा देना।
3. जैविक कृषि द्वारा ही इस बात का संज्ञान कराया गया है कि किसप्रकार प्राकृतिक तन्त्रों को दबाने के बजाए उनका मित्रवत प्रयोगकिया जाना चाहिए।
4. जैविक कृषि का यह उद्देश्य है कि स्थानीय कृषि क्रियाओं तथाऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों का खेती में प्रयोग करना बताया जाए।
5. ऐसे खाद्य पदार्थ जिनकी गुणवत्ता उच्च कोटि की है, उनके उत्पादनमें वृद्धि करना, यह भी जैविक कृषि का उद्देश्य है।
6. जैविक कृषि का उद्देश्य प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करना भी है, ____ जिसके लिए नवीन कृषि तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
7. जैविक कृषि के उद्देश्य के अन्तर्गत प्रमुख जैव उर्वरकों का प्रयोगकर मृदा की उर्वरता को बढ़ाया जा रहा है जिसमें कुछ जीवाणु, नीलहरित शैवालें तथा कवकें मुख्य जैव उर्वरक के रूप प्रयोग हो रही हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न )|7 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|35 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|15 Videos