Home
Class 12
BIOLOGY
नील हरित शैवालों का जैव उर्वरकों के रूप ...

नील हरित शैवालों का जैव उर्वरकों के रूप में क्या महत्व है? समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नीलहरित शैवालों का जैव उर्वरकों के रूप में महत्व
(i) नील हरित शैवाल जैव उर्वरकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभारहे हैं। ये मुख्य जैव उर्वरकों के रूप में प्रयोग हो रहे हैं।
(ii) यह मृदा को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यह नाइट्रोजनयौगिकीकरण का कार्य कर रहे हैं। इनकी उपस्थित से मृदा में नाइट्रोजन की कमी को पूरा किया जाता है। मृदा में नाइट्रोजन की हर कमी को पूरा करना परम आवश्यक है। निरन्तर रासायनिक उर्वरकों व पीड़कनाशियों के अन्धाधुन्ध प्रयोग से यह कमी हो रही है। क्षीण उर्वरा शक्ति की मृदा में कृषि करने से कोई लाभ नहीं होसकता।
(iii) नीलहरित शैवालें जिन्हें सायनोबैक्टीरिया भी कहा जाता है, केउदाहरण है-एनाबीना, नोस्टोक, प्लेक्टोनीमा आदि प्रोकैरियोटिकअसहजीवी जीव जो नाइट्रोजन यौगिकीकरण का कार्य करते हैं।
(iv) ये जैव उर्वरक के रूप में मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ मृदा में खनिजीकरण की क्रिया को भी करते हैं। इनके प्रयोग से फसलों की उपज में कई प्रतिशत तक वृद्धि की जा सकती हैं। साथ ही इसके बाद बोई जाने वाली फसलों मे भी भूमि की उर्वराशक्ति अधिक होने से पैदावार अधिक मिलती है।
(v) धान के खेत का वातावरण नील हरित शैवाल की वृद्धि के लिएमायवत होता है। नील दीित औलालों के रणयोगा से मात की जात में वृद्धि होती है। एनाबीना पिन्नाटा एक उत्कृष्ट जैव उर्वरक है. जिसका ऐजोला के साथ प्रयोग करने से चावल के उत्पादन में 50 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। इन शैवालों के महत्व को देखते हुएइनका व्यापक रूप से उत्पादन किया जा रहा है।
(vi) यह भूमि का ऊसरता (Sterility) को कम करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|20 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(लघूत्तरात्मक प्रश्न )|7 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • प्रकाश संश्लेषण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|35 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|15 Videos