Home
Class 12
BIOLOGY
सुगुणिता से आप क्या समझते हैं।...

सुगुणिता से आप क्या समझते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी जीन या कोशिका में उपस्थित आधारभूत गुणसूत्रों के समुच्चय को एकगुणिता कहते हैं। यदि किसी जीव में आधारभूत गुणसूत्रों के दो से अधिक समुच्चय पाए जाते हैं तो इसे सुगुणिता कहते हैं। यह दो. प्रकार की होती है।
(a) स्व-बहुगुणिता (Autopolyploidy) वे बहुगुणित, जिनमें गुणसूत्रों के समान प्रारम्भिक समुच्चय पाए जाते हैं स्व-बहुगुणित कहलाते हैं जैसे—त्रिगुणित, चतुर्गुणित, पंचगुणित आदि। कोल्चिसिन रसायन से इसका प्रेरण किया जाता है, कोल्चिसिन रसायन को कोल्चिकम आटमनेल पौधे के घनकंद से निकाला जाता है। यह रसायन कोशिका विभाजन में बनने वाले तर्क को शिथिल करके उसे तोड़ देता है। जिससे गुणसूत्रों का अवों पर गमन नहीं हो पाता है। जिससे उनकी संख्या दुगनी हो जाती है।
(b) परबहुगुणिता (Allopolyploidy) इसमें दो भिन्न जातियों के दो से अधिक गुणसूत्रों के समुच्चय किसी जीव में उपस्थित होते हैं, जिनका अलग-अलग जातियों से संकरण से होता है। जैसे-रैफेनोबेसिका (2n-36) इसे रूसी वैज्ञानिक GD. कॉर्पोचेंकों ने 1927 में रैफेनस सैटाइवस या मूली (2n = 18) सिकाओलेक्टेरसिया या गोभी (2n = 18) के बीच संकरण द्वारा प्राप्त किया था। यह पूर्णतया बंध्य था। गेहूँ एवं राई से निर्मित ट्रिटिकेल मानव द्वारा निर्मित सबसे पहली परगुणित फसल  हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्परिवर्तन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • उत्परिवर्तन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|12 Videos
  • उत्परिवर्तन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा 2019

    MITTAL PUBLICATION|Exercise  खण्ड -द|16 Videos
  • एन्जाइम

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|20 Videos