Home
Class 12
BIOLOGY
प्रतिरक्षा तंत्र पर एक निबंध लिखिए ।...

प्रतिरक्षा तंत्र पर एक निबंध लिखिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रतिरक्षा तंत्र- हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं जैसे-जीवाणु (Bacteria), विषाणु (Virus), कवक एवं अन्य सूक्ष्म परजीवियों के संक्रमण से सुरक्षा के लिए एक तंत्र पाया जाता है। इस सुरक्षा तंत्र को प्रतिरक्षा तंत्र कहते हैं।
प्रतिरक्षा- शरीर की वह क्षमता जिसके द्वारा यह बाहरी पदार्थों की पहचान कर लेता है व उन्हें अपने ऊतकों को क्षतिग्रस्त करके अथवा बिना क्षति पहुँचाए निष्प्रभावित, निष्कासित अथवा उपापचयित कर देता है, प्रतिरक्षा कहलाती है।
प्रतिरक्षा के प्रकार- प्रतिरक्षा मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है-
1. सहज, प्रकृतिक, स्वाभाविक अथवा आनुवंशिक प्रतिरक्षा- वह प्रतिरक्षा जो जीव में जन्मजात होती है अर्थात् जन्म से ही प्राप्त होती है, उसे सहज या प्राकृतिक प्रतिरक्षा कहते हैं। इस प्रकार की प्रतिरक्षा हमारे शरीर में बाह्य कारकों के प्रवेश मार्ग में अवरोध उत्पन्न करके प्राप्त होती है।
2. उपार्जित प्रतिरक्षा- वह प्रतिरोधकता या प्रतिरक्षा जो जीवों के जीवन-काल में विकसित होती है, उपार्जित प्रतिरक्षा कहलाती है। यह दो प्रकार का हो सकता है-(i) सक्रिय प्रतिरक्षा- इस प्रकार की प्रतिरक्षा किसी जीव में एक बार रोगाणु द्वारा संक्रमण हो जाने के पश्चात् स्वयं उत्पन्न हो जाती है।
(ii) निष्क्रिय प्रतिरक्षा- यह प्रतिरक्षा स्वयं के शरीर में विकसित नहीं होती। यद्यपि कुछ मात्रा में प्रतिरक्षण क्षमता संक्रमण के समय होती है किन्तु यह पर्याप्त नहीं होती। अतः इसके लिए बाहरी स्रोत से प्रतिरक्षात्मक पदार्थ शरीर में प्रविष्ट कराए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|17 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर लघूत्तरात्मक प्रश्न|8 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर लघूत्तरात्मक प्रश्न|5 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|9 Videos
  • प्राणियों का घरेलूकरण (ग्राम्यन), संवर्धन तथा आर्थिक महत्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए|24 Videos