Home
Class 12
BIOLOGY
निम्नांकित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए...

 निम्नांकित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए | कैलस

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) अमीबिएसिस- इस रोग को अमीबीय पेचिस भी कहते हैं। इस रोग का संक्रमण एन्ट अमीबा हिस्टोलिटिका नामक प्रोटोजोआ द्वारा होता है। इस रोगजनक के ट्रोफोजोइट्स आन्त्र की भित्ति की कोशिकाओं को नष्ट करके उसमें घाव कर देते हैं। इसके कारण मनुष्य को पेजिस पड़ने लगती है। रोगग्रस्त व्यक्ति के पेट में गोत. या मरोड़ होती है तथा हल्का ज्वर भी बना रहता है।
(ii) मलेरिया)-यह रोग प्लाज्मोडियम प्रोटोजोआ द्वारा फैलता है। रोगजनक परजीवी मलेरिया रोगाणु का संवहन मादा एनाफिलीज मच्छर करती है। रोगाणु शरीर में लाल रुधिराणुओं, यकृत कोशिकाओं आदि में निवास करता है। रोगाणुओं द्वारा बड़ी मात्रा में RBCs के नष्ट होने के कारण हीमोजोइन नामक विषैले पदार्थ का निर्माण होता है। ऐसी स्थिति में मलेरिया बुखार उत्पन्न होता है।
(iii) गिनी वर्म रोग इस रोग को नारू नाम से भी जाना जाता है। इस रोग के कारक ड्रेकुनकुलस मनुष्य में अवत्वक ऊतकों के परतों के नीचे पाये जाते हैं। इस रोगाणु की मादा जब मनुष्य की त्वचा से बाहर निकलने का प्रयास करती है, तो सम्बन्धित स्थान पर खुजली या जलन होने लगती है और त्वचा पर छोटा फफोला या छाला बन जाता है। सामान्यतः यह फोड़ा कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। रोग के उपचार हेतु कृमि को शल्य क्रिया द्वारा शरीर से बहार निकाला जाता है।
(iv) कैंसर यह रोग चिकित्सा जगत में घातक एवं जटिल रोग के नाम से कुख्यात है। उचित समय पर इसका निदान न हो तो उपचार असम्भव हो जाता है। इस रोग में सर्वप्रथम अर्बुद (Tumour) का निर्माण होता है। ये अर्बुद दो प्रकार के होते हैं-1. बिनाइन ट्यूमर 2. मेलीग्नेन्ट ट्यूमर। बिनाइन ट्यूमर सामान्यतः कम घातक होता है क्योंकि यह अपने उद्गम स्थल तक ही सीमित रहता है। मैलीग्नेन्ट ट्यूमर अधिक घातक होता है क्योंकि इसका प्रसार शरीर के अन्य हिस्सों में हो जाता है।
उचित समय पर निदान हो जाने पर इसका उपचार रेडियोथेरेपी एवं कीमोथेरेपी द्वारा सम्भव है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव के प्रमुख एवं सामान्य रोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • मानव के प्रमुख एवं सामान्य रोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न|12 Videos
  • मानव के प्रमुख एवं सामान्य रोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|23 Videos
  • मानव के संवेदी अंग, ज्ञानेन्द्रियाँ

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|14 Videos
  • मानव जनसंख्या

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|15 Videos