Home
Class 10
CHEMISTRY
NaHCO(3) के नाम, बनाने की विधि तथा उपयोग...

`NaHCO_(3)` के नाम, बनाने की विधि तथा उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`NaHCO_(3)` - सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
बनाने की विधि - सोडियम कार्बोनेट के विलयन में कार्बन डाईऑक्साइड `(CO_(2))` गैस प्रवाहित करने पर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट प्राप्त होता है। इसे खाने का सोडा भी कहते हैं।
`underset("सोडियम कार्बोनेट")(Na_(2)CO_(3)) +CO_(2)+H_(2)O to underset("सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट")(2NaHCO_(3))`
उपयोग -
1. बेकिंग पाउडर बनाने में - बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) एवं टार्टरिक अम्ल जैसे एक मंद खाद्य अम्ल का मिश्रण है।
2. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट भी ऐन्टैसिड (Antacid) का एक संघटक है जो पेट में अम्ल की अधिकता को उदासीन कर देता है।
3. इसका उपयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक यन्त्र में भी किया जाता है।
Promotional Banner