Home
Class 10
CHEMISTRY
CaOCl(2) के नाम, बनाने की विधि तथा उपयोग...

`CaOCl_(2)` के नाम, बनाने की विधि तथा उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`CaOCl_(2)` - इसे विरंजक चूर्ण कहते हैं। इसका रसायनिक नाम कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड है।
बनाने की विधि - सोडियम क्लोराइड (लवण जल) के विद्युत अपघटन से क्लोरीन गैस का निर्माण होता है जो शुष्क बुझे हुए चूने `Ca(OH)_(2)` पर क्लोरीन गैस प्रवाहित करके विरंजक चूर्ण का निर्माण होता है।
`underset("शुष्क बुझा चूना")(Ca(OH)_(2))+underset("क्लोरीन गैस")(Cl_(2)) to underset("विरंजक चूर्ण")(CaOCl_(2)+H_(2)O)`
उपयोग (Uses) -
1. वस्त्र उद्योग में विरंजक के रूप में।
2. कागज उद्योग में विरंजक के रूप में।
3. पेयजल को शुद्ध करने में।
4. रोगाणुनाशक एवं ऑक्सीकारक के रूप में।
5. प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में।
Promotional Banner