Home
Class 10
CHEMISTRY
टिप्पणी लिखिए - बेकिंग सोडा एवं उपयोग...

टिप्पणी लिखिए - बेकिंग सोडा एवं उपयोग

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बेकिंग सोडा `(NaHCO_(3))` - इसका रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। इसे खाद्य पदार्थों में मिलाकर गर्म करने पर `CO_(2)` गैस बुलबुलों के रूप में बाहर निकल जाती है। इस प्रकार केक जैसे खाद्य पदार्थ फूलकर हल्के हो जाते हैं। NaCl का उपयोग कर बेकिंग सोडा बनाया जाता है।
`NaCl+H_(2)O+CO_(2)+NH_(3) to underset("अमोनियम क्लोराइड बेकिंग सोडा") (NH_(4)Cl+NaHCO_(3))`
सोडियम कार्बोनेट के विलयन में `CO_(2)` गैस प्रवाहित कर भी इसे बनाया जा सकता है।
`Na_(2)CO_(3)+CO_(2)+H_(2)O to underset("बेकिंग सोडा") (2NaHCO_(3))`
उपयोग - 1. सोडा वाटर तथा सोडा युक्त पेय पदार्थ बनाने में।
2. पेट की अम्लता दूर करने में
3. अग्निशमन यन्त्रों में
Promotional Banner