Home
Class 10
BIOLOGY
जैव विविधता के विभिन्न स्तर समझिये।...

जैव विविधता के विभिन्न स्तर समझिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विविधता के स्तर निम्नलिखित हैं -
प्रजाति विविधता-किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले जीवों की विभिन्न प्रजातियों की कुल संख्या उस क्षेत्र की प्रजाति विविधता कहलाती है। जैव विविधता का सामान्य अर्थ प्रजाति विविधता है। यह किसी पारिस्थितिकी तंत्र के सन्तुलन की मापन इकाई है। सूक्ष्म जीवों की तादात तथा विविधता पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य जीवों के मुकाबले कई गुणा अधिक है।
2.आनुवंशिक विविधता-एक ही प्रजाति के विभिन्न सदस्यों में आनुवंशिक इकाई जीन (Gene) के कारण पाई जाने वाली भिन्नता आनुवंशिक विविधता कहलाती है। यह विविधता एक प्रजाति के विभिन्न जनसंख्या समूहों के मध्य अथवा एक जनसंख्या के विभिन्न सदस्यों के मध्य पाई जाती है। किसी प्रजाति के सदस्यों में आनुवंशिक भिन्नता जितनी अधिक होगी उसके विलुप्त होने का खतरा उतना ही कम होगा क्योंकि उसमें वातावरण के साथ अनुकूलन करने की क्षमता अधिक होगी।
3.पारिस्थितिकी तंत्र विविधता किसी क्षेत्र विशेष के समस्त जीव-जन्तुओं की परस्पर तथा उनके पर्यावरण के विभिन्न अजैविक घटकों में अन्तः क्रिया से निर्मित तंत्र पारिस्थितिक तंत्र कहलाता है। पृथ्वी पर अनेक प्रकार के पारिस्थितिक तंत्र पाए जाते हैं, जैसे-घास के मैदान, पहाड़, मरुस्थल, नम भूमि, समुद्र, नदी-घाटी, उष्णकटिबंधीय वन आदि। जिस कारण वहाँ पाए जाने वाले जीव-जन्तुओं व पौधों में भिन्नता होती है। यह भिन्नता ही पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता कहलाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न )|12 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|24 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • आनुवंशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|3 Videos