Home
Class 10
BIOLOGY
जैव विविधता के महत्त्व को समझाइये।...

जैव विविधता के महत्त्व को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विविधता का महत्त्व निम्नलिखित रूपों में देखा जाता है -
1. आर्थिक महत्त्व (Economic Value)- जैव विविधता में प्रत्यक्ष रूप से भोजन, ईंधन, चारा, इमारती लकड़ी, औद्योगिक कच्चा माल उपलब्ध कराती है। जैव विविधता के कारण ही हमें विविधता पूर्ण भोजन, धान, अनाज, फल, सब्जियाँ प्राप्त होती हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की पूर्ति के लिए जेट्रोफा व करंज जैसे पौधों के बीजों से जैव ईंधन बनाया जाता है। इन पौधों को बायोडीजल वृक्ष भी कहा जाने लगा है।
2. औषधीय महत्त्व (Medicinal Value) वनस्पति जड़ी-बूटियों का उपयोग अनेक प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। आज लगभग 40% औषधियाँ वनस्पतियों से प्राप्त की जाती हैं। जैसे—असाध्य मलेरिया ज्वर का इलाज सिनकोना पादप की छाल से किया जाता है। सर्पगंधा का उपयोग उच्च रक्तचाप में तथा टैक्सस बकाटा नामक वृक्ष की छाल का उपयोग कैन्सर के इलाज में किया जाता है।
3. पर्यावरणीय महत्त्व (Environmental Value) (i) प्रत्येक प्रजाति किसी दूसरी प्रजाति पर निर्भर रहती है। अत: एक प्रजाति के विलुप्त होने पर पूरी खाद्य श्रृंखला प्रभावित होती है। (ii) जैव विविधता पोषक चक्र को गतिमान रखने में सहायक है।
4. पर्यावरण प्रदूषण के निस्तारण में भी जैवविविधता महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ वनस्पतियाँ प्रदूषकों का विघटन व अवशोषण करती हैं। मानव संस्कृति तथा पर्यावरण का विकास साथ-साथ हुआ है। आज भी कुछ आदिवासी समाज ऐसे हैं जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रकृति पर निर्भर हैं। कुछ वनस्पतियाँ जैसे पीपल, बरगद, आम, तुलसी, आंवला, केला आदि का आज भी हमारी संस्कृति में विशेष स्थान है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (बहुचयनात्मक प्रश्न )|12 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|24 Videos
  • जैवविविधता एवं इसका संरक्षण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • आनुवंशिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)|3 Videos