Home
Class 12
BIOLOGY
भ्रूणपोष कितने प्रकार का होता है? किसी ए...

भ्रूणपोष कितने प्रकार का होता है? किसी एक का संक्षप्ति वर्णन लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आवृत्तबीजी पौधों में विकास के आधार पर तीन प्रकार का भ्रूणपोष बनता हैं।
(i) केन्द्रकीय भ्रूणपोष
(ii) कोशिकीय भ्रूणपोष
(iii) हेलोबियल भ्रूणपोष।
(1) केन्द्रीय भ्रूणपोष निर्माण में प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक का बार-बार समसूत्री विभाजन होता है परन्तु भित्ति का निर्माण नहीं होता है। परिणामस्वरूप असंख्य त्रिगुणित केन्द्रक बन जाते हैं। इस प्रकार के विभाजन को स्वतन्त्र नाभिक विभाजन कहते हैं। ये केन्द्रक भ्रूणकोश की परिधि की ओर विन्यासित हो जाते हैं तथा केन्द्र में एक बड़ी रिक्तिका बन जाती है। कुछ समय पश्चात् भित्ति निर्माण प्रारम्भ होता है जो परिधि से प्रारम्भ होकर केन्द्र की ओर अग्रसर होता है। अर्थात् अभिकेन्द्री होता है। अन्तत: भूणपोय कोशिकीय रूप में परिणित हो जाता है।
(ii) कोशिकीय भ्रूणपोष निर्माण में प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक के विभाजन से दो कोशिकीय संरचना बनती है तथा प्रारम्भ से ही भ्रूणपोष कोशिकीय रूप में निर्मित होता है।
(iii) हेलोबियल भ्रूणपोष उपरोक्त दोनों प्रकार के मध्य का भ्रूणपोष होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परागण ,निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर)|5 Videos
  • परागण ,निषेचन तथा भ्रूणपोष व भ्रूण का परिवर्धन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर (अतिलघूतरात्मक प्रश्नोत्तर)|10 Videos
  • नाइट्रोजन उपापचय तथा नाइट्रोजन चक्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|2 Videos
  • पादप ऊतक संवर्धन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|8 Videos