Home
Class 12
BIOLOGY
जनसंख्या घनत्व की गणना की विधियों का वर्...

जनसंख्या घनत्व की गणना की विधियों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समष्टि घनत्व को ज्ञात करने के लिए पारिस्थितिकी में कई विधियों का उपयोग किया जाता है। जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण विधियाँ निम्न हैं-
1. सीधी गणना विधि (Direct Count Method)
पारिस्थितिकी वैज्ञानिक इस विधि का प्रयोग बड़े आकार वाले जीवों व जो समूह में रहते हैं उनके लिये प्रयोग में लाते हैं।
2. नमूना विधि द्वारा (By Sampling Method)
पारिस्थितिकी में जीवों का समष्टि घनत्व अधिकतर इस विधि द्वारा ही ज्ञात किया जाता है। इस विधि में कई नमूने अलग-अलग क्षेत्र के लिये जाते हैं तथा प्रत्येक नमूने के समस्त-समस्त जीवों की गिनती की जाती है। उसके पश्चात् उनका औसत निकाला जाता है व समष्टि घनत्व ज्ञात किया जाता है।
3. अंकन एवं पुन:ग्गरहण विधि द्वारा (By Marking and Recap-ture Method)
इस विधि का प्रयोग पारिस्थितिकी वैज्ञानिक बड़े आकार के जन्तुओं जैसे गिलहरी, खरगोश व पक्षियों आदि की गणना के लिए करते हैं। इस विधि में समष्टि का एक नमूना (Sample) निश्चित संख्या में पकड़ा जाता है तथा इन्हें विशेष चिह्न द्वारा अंकित कर छोड़ दिया जाता है। ताकि वह संपूर्ण समष्टि में मिश्रित हो जाये । कुछ दिनों पश्चात् एक और नमूना पकड़ा जाता है। पकड़े गये जन्तुओं में अंकित किये गये जन्तुओं की गणना की जाती है।
4. अप्रत्यक्ष विधियों द्वारा (By Indirect Methods)
प्रयोगशाला में समष्टि घनत्व अप्रत्यक्ष विधियों द्वारा ज्ञात किया जाता है।
5. रवेत नमूना विधि द्वारा (By Sample Plot Method)
पारिस्थिति में यह सबसे अधिक प्रयोग में लाई जाने वाली व सरल विधि है। इस विधि में जिस क्षेत्र की समष्टि घनत्व ज्ञात करना हो उस क्षेत्र को बराबर-बराबर क्षेत्रफल के निश्चित खेतों (Plot ) में बाँट दिया जाता है। अब कुछ निश्चित खेतों में प्राणियों की संख्या गिनकर ज्ञात की जाती है। अब प्राणियों की औसत संख्या को सभी खेतों की संख्या के योग से गुणा कर उस क्षेत्र का समष्टि घनत्व ज्ञात करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनसरव्या

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक़ के प्रश्न -उतर निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर|5 Videos
  • मानव जनसरव्या

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक़ के प्रश्न -उतर अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर|8 Videos
  • मानव के संवेद अंग , ज्ञानेन्द्रियाँ

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|6 Videos
  • मानव में आर्तव चक्र या रज़ चक्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उत्तर (निबंधात्मक प्रश्नोत्तर )|3 Videos
SCIENCE PUBLICATION-मानव जनसरव्या-पाठ्यपुस्तक़ के प्रश्न -उतर लघूतरात्मक प्रश्नोत्तर
  1. जन्म दर व मृत्यु दर में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं? इसे निकालने की विधि लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. जनसंख्या घनत्व की गणना की विधियों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- Q S' आकार का वृद्धि रूप।

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- Qजनसंख्या को प्रभावित करने वाले कारक।

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- Q मृत्यु दर एवं जन्म दर।

    Text Solution

    |

  7. समष्टि में आयु संरचना को स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. आयु पिरैमिड क्या होते हैं?

    Text Solution

    |

  9. स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त गर्भ निरोधक युक्तियों का उल्लेख कीजिए ।

    Text Solution

    |

  10. बंध्यकरण पर लेख लिखिए।

    Text Solution

    |