Home
Class 12
BIOLOGY
सक्रिय प्रतिरक्षा और निष्क्रिय प्रतिरक्ष...

सक्रिय प्रतिरक्षा और निष्क्रिय प्रतिरक्षा के बीच अंतर बताएं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) सक्रिय प्रतिरक्षा (Active Immunity) - जब रोगकारक अथवा एन्टीजन के प्रवेश करने पर शरीर में प्रतिरक्षी बनते हैं इस प्रकार की प्रतिरक्षा सक्रिय प्रतिरक्षा कहलाती है। यह प्रतिरक्षी धीमी होती है तथा प्रभावी होने में समय लेती है। लेकिन लम्बी अवधि तक इसका प्रभाव बना रहता है
प्राकृतिक संकरण से संक्रामक जीव का शरीर में प्रवेश करने पर प्राकृतिक सक्रिय प्रतिरक्षा प्राप्त होती है तथा टीकाकरण द्वारा रोगाणु अथवा एन्टीजन को जान-बूझकर शरीर में प्रवेश कराने पर कृत्रिम सक्रिय प्रतिरक्षा प्राप्त होती है।
(ii) निष्क्रिय प्रतिरक्षा (Passive Immunity)-जब शरीर की रक्षा के लिए बनाए (Pre-formed) प्रतिरक्षी को शरीर में प्रवेश कराया जाता है तो निष्क्रिय प्रतिरक्षा प्राप्त होती है। यह प्रतिरक्षा शीघ्रता से प्रयत्नशील हो जाती है। लेकिन कम अवधि तक ही प्रभावकारी होती है। गर्भावस्था के दौरान भ्रूण को माता से प्लेसेन्टा द्वारा IgG मिलता है तथा दुग्धस्त्रवण के दौरान कोलस्ट्रम से माता भ्रूण को IgA उपलब्ध कराती है जो कि प्राकृतिक निष्क्रिय प्रतिरक्षा के उदाहरण है। ।
साँप के काटे जाने अथवा घातक रोगों जैसे टिटेनस, रेबीज, डिफ्थीरिया के उपचार हेतु दिया जाने वाला एन्टीविनम/एन्टीटॉक्सिन  कृत्रिम निष्क्रिय प्रतिरक्षा उत्पन्न करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रतिरक्षा तंत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक़ के प्रश्न -उतर निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर|3 Videos
  • प्रतिरक्षा तंत्र

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक़ के प्रश्न -उतर अतिलघूतरात्मक प्रश्नोतर|6 Videos
  • प्रतिपालनीय कृषि

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न उतर निबंधात्मक प्रश्नोत्तर|5 Videos
  • प्राणियों का घरेलूकरण (ग्राम्यन), संवर्धन एवं आर्थिक महत्त्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नो उत्तर (निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर)|4 Videos