Home
Class 12
BIOLOGY
पादपों में शर्करा के स्थानान्तरण के दाब ...

पादपों में शर्करा के स्थानान्तरण के दाब प्रवाह परिकल्पना की व्याख्या कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मूंच परिकल्पना - पौधों में खाद्य पदार्थों की स्थानान्तरण की सबसे अधिक मान्य परिकल्पना को मूंच ने प्रतिपादित किया था | इसके अनुसार, भोजन का परिवहन पत्तियों एवं जड़ों परासरण दाब द्वारा होता है | इसके लिए पंक्तिबद्ध चालनी नलिकाओं का जीवद्रव्य, जीवद्रव्यक वलनों के द्वारा एक सतत प्रणाली बनाता है, जिससे घुलित पदार्थों का संवहन एक अविरल धारा के रूप में होता है | इस परिकल्पना के अनुसार, पत्ती में प्रकाश - संश्लेषण के फलस्वरूप इनकी कोशिकाओं में घुलित पदार्थों की सघनता बढ़ जाती है, जिससे परासरण दाब में अत्यधिक वृद्धि होती है | अधिक दबाव के कारण मिजोफिल कोशिकाएं जायलम से पानी अवशोषित करके स्फीत (Turgid) हो जाती है और कोशिकाओं का स्फीत दबाद (Turgid pressure) अत्यन्त बढ़ जाता है | इस दाब के कारण भोज्य पदार्थों सहित कोशिका रस चालनी नलिकाओं में से होकर नीचे की ओर प्रवाहित होने लगता है | दूसरी ओर जड़ों की कोशिकाओं अथवा फिर संचयन अंगों में घुलन पदाथों के उपयोग में आने के कारण इन कोशिकाओं में परासरण दाब कम हो जाता है और यहाँ स्फीत दाब भी कम हो जाता है | एक सिरे पर अधिक दाब होने से तथा अन्तिम सिरे पर कम दाब होने के कारण स्फीत दाब प्रवणता (Turgid pressure gradient) उत्पन्न हो जाती है और घुलित पदार्थों सहित कोशिका रस की एक विरल धारा नीचे की ओरप्रवाहित होती है | अन्तिम सिरे पर परासरण दाब के कारण यह धारा जड़ों की जायलम वाहिकाओं में वितरित हो जाती है, जहाँ से जल जायलम के द्वारा पुनः पत्तियों को संवाहित हो जाती है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधों में परिवहन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|26 Videos
  • पौधो में श्वसन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • प्रश्न पत्र -2

    YUGBODH|Exercise खण्ड ब|18 Videos
YUGBODH-पौधों में परिवहन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. रेखांकित चित्र की सहायता से पौधों में जीवद्रव्यकुंचन की विधि का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  2. यदि पौधो की कोशिका को उच्च जल विभव वाले विलयन में रखा जाये तो क्या होग...

    Text Solution

    |

  3. पादपों में शर्करा के स्थानान्तरण के दाब प्रवाह परिकल्पना की व्याख्या क...

    Text Solution

    |

  4. अंतर स्पष्ट कीजिए - परासरण एवं विसरण

    Text Solution

    |

  5. अंतर स्पष्ट कीजिए - वाष्पोत्सर्जन एवं वाष्पीकरण

    Text Solution

    |

  6. अंतर स्पष्ट कीजिए - परासरी दाब तथा परासरी विभव

    Text Solution

    |

  7. अंतर स्पष्ट कीजिए - विसरण एवं अंतः शोषण

    Text Solution

    |

  8. अंतर स्पष्ट कीजिए -पादपों में पानी के अवशोषण का एपोप्लास्ट एवं सिमप्ला...

    Text Solution

    |

  9. अंतर स्पष्ट कीजिए - बिन्दुस्त्राव एवं परिवहन (अभिगमन) |

    Text Solution

    |

  10. जीवन के लिए जल अनिवार्य है | पृथ्वी पर सभी जैविक प्रक्रियाओं के लिए जल...

    Text Solution

    |