Home
Class 12
BIOLOGY
किन परिस्थितियों में C3, पादपों की तुलना...

किन परिस्थितियों में `C_3`, पादपों की तुलना में `C_4`. पादप उच्च कोटि के हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`C_4`, पौधे प्रायः उष्ण कटिबन्धीय प्रदेशों (Tropical regions) में पाये जाते हैं, जहाँ पर तापक्रम `30-35^@C` एवं प्रकाश की तीव्रता उच्च (High light intensity) होती है।
(ii) `C_4`, पौधों में प्रकाश-श्वसन (Photorespiration) नहीं होता है अथवा प्रकाश-श्वसन की दर अत्यन्त कम होती है।
(iii) इन पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की दर अधिक (40-80 mg `CO_2`, प्रति घंटा) होती है, जबकि `C_3`, पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की दर 10-15 mg `CO_2`/ hr होती है।
(iv) `C_4`, पौधों की पत्तियों में एक विशिष्ट शरीर-संरचना पायी जाती है। इन पौधों की पत्तियों में संवहन बंडल (Vascular Bundles) बंडल-शीथ कोशिकाओं (Bundle sheath cells) के द्वारा घिरे रहते हैं । बंडल-शीथ कोशिकाएँ भी मीजोफिल कोशिकाओं (Mesophyll cells) के द्वारा घिरी रहती हैं। इस प्रकार की शरीर संरचना को क्रैन्ज एनाटॉमी (Kranz anatomy) कहते हैं । बन्डल-शीथ कोशिकाएँ एवं मीजोफिल कोशिकाएँ आपस में प्लाज्मोडेस्मेटा (Plasmodesmata) के द्वारा जुड़ी रहती हैं।
(v) `C_4`, पौधों में दो प्रकार के क्लोरोप्लास्ट पाये जाते हैं- .
(a) मीजोफिल क्लोरोप्लास्ट (Mesophyll chloroplast) एवं
(b) बण्डल-शीथ क्लोरोप्लास्ट (Bundle sheath chloroplast)। बण्डल-शीथ कोशिकाओं में उपस्थित क्लोरोप्लास्ट आकार में बड़ा होता है। इसमें ग्रैना (Grana) अनुपस्थित होता है तथा ये स्टार्च कण (Starch grain) युक्त होती हैं, जबकि मीजोफिल कोशिकाओं में उपस्थित क्लोरोप्लास्ट आकार में छोटे होते हैं तथा इनमें ग्रैना (Grana) उपस्थित होता है, जबकि इनमें स्टार्च कणों का अभाव होता है। पाइरुविक अम्ल से मैलिक अम्ल व ऐस्पार्टिक अम्ल का निर्माण मीजोफिल क्लोरोप्लास्ट में होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उच्च पौधों में प्रकाश-संश्लेषण

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|31 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|1 Videos
YUGBODH-उच्च पौधों में प्रकाश-संश्लेषण -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. किन परिस्थितियों में C3, पादपों की तुलना में C4. पादप उच्च कोटि के हैं...

    Text Solution

    |

  2. प्रकाश अभिक्रिया की महत्वपूर्ण घटनाएँ तथा अंतिम उत्पाद क्या होते हैं ?

    Text Solution

    |

  3. प्रकाश-संश्लेषण की प्रकाश-अभिक्रिया को समझाइए।

    Text Solution

    |

  4. प्रकाश-संश्लेषण की प्रकाश अभिक्रिया में कौन-सी प्रमुख रासायनिक घटनाएँ ...

    Text Solution

    |

  5. निम्नांकित में तुलना कीजिए---C3, एवंC4, पथ में तुलना

    Text Solution

    |

  6. निम्नांकित में तुलना कीजिए---चक्रीय एवं अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन

    Text Solution

    |

  7. निम्नांकित में तुलना कीजिए--- C3, एवं C4, पादपों की पत्ती की शारीरिकी।

    Text Solution

    |

  8. CAM पौधे क्या हैं ? CAM पौधों की विशेषताएँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. प्रकाश अभिक्रिया एवं अन्धकार (अप्रकाशीय) अभिक्रिया में अन्तर स्पष्ट की...

    Text Solution

    |