Home
Class 12
BIOLOGY
रुधिर में CO(2) के परिवहन की विभिन्न व...

रुधिर में `CO_(2)` के परिवहन की विभिन्न विधियाँ बताइए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कार्बन डाइ - ऑक्साइड का परिवहन (Transportation of `CO_(2)` ) - जब कोशिका के अन्दर भोज्य पदार्थों का ऑक्सीकरण होता है तो `CO_(2)` बनती है जो अधिक मात्रा में हमारे शरीर के लिए हानिकारक है | इस कारण इसे शरीर से बाहर निकाला जाता है | कोशिकाओं में ही बनने के कारण इसमें इसकी सान्द्रता अधिक हो जाती है लेकिन रुधिर में कम होती है | इस कारण यह कोशिका से विसरण द्वारा ऊतक द्रव और ऊतक द्रव से कोशिका से रुधिर में आ जाती है | अब यह रुधिर इसे कुपिकाओं की सतह तक निम्नलिखित तीन रूपों में ले जाता है -
1. प्लाज्मा में घुलकर (Dissolved in Plasma) - वैसे तो `CO_(2)` प्लाज्मा में `O_(2)` की अपेक्षा 20 गुना अधिक घुलनशील होती है | फिर भी प्लाज्मा के द्वारा सम्पूर्ण `CO_(2)` के केवल 7 % भाग (0.3 मिली प्रति 100 मिली रक्त) का ही परिवहन किया जाता है | जब `CO_(2)` प्लाज्मा में आती है तो इसके जल से मिलकर कार्बोनिक अम्ल `H_(2)CO_(3)` बना देती है और इसी अवस्था में फेफड़े तक लायी जाती है जहाँ पर यह पुनः जल से मुक्त होकर विसरण के द्वारा कुपिका में आती है |
`CO_(2)+H_(2)O hArr H_(2)CO_(3)` (कार्बनिक अम्ल)
2. कार्बेमिनो यौगिकों के रूप में (As Carbamino Compounds) - कुछ `CO_(2)` रुधिर के हीमोग्लोबीन तथा अन्य प्रोटीन से मिलकर कुछ अस्थायी यौगिक बनाती हैं | इन यौगिकों को कार्बेमिनो यौगिक कहते हैं जब ये यौगिक कुपिका की सतह पर पहुँचते हैं तो `CO_(2)` को मुक्त कर देते हैं और यह विसरण द्वारा कुपिका में आ जाती है |
`underset(" (प्रोटीन का) श्वसन सतह पर (कार्बेमिनो यौगिक)")(NH_(2)+CO_(2)overset("ऊतक में")hArr NHCOOH)`
`Hb+CO_(2)overset("ऊतक में")underset("श्वसन की सतह")hArr HbCO_(2)`
ऑक्सीकरण में बनी `CO_(2)` की लगभग 23 % मात्रा का परिवहन इसी प्रकार होता है |
3. बाइकार्बोनेट्स के रूप में (As Bicarbonates) - कार्बन डाइऑक्साइड की शेष 70 % मात्रा का संवहन बाईकार्बोनेट्स के रूप में होता है | कार्बन डाइऑक्साइड रुधिर कणिकाओं के सोडियम और पोटैशियम से मिलकर इनके बाइकार्बोनेट्स बनाती है जो श्वसन सतह पर आकर `CO_(2)` को मुक्त कर देते है और यह विसरण के द्वारा कुपिका में पहुँच जाती है | कार्बोनिक ऐनहाइड्रेज प्रकीण्व इस कार्य में मदद करता है |
`underset(" सोडियम बाइकार्बोनेट")(H_(2)O+CO_(3)+Na_(2)CO_(2)hArr 2NaHCO_(3))`
`CO_(2)` का परिवहन चाहे किसी भी प्रकार से हो जब तक यह कुपिका में पहुँचती है तो यह निः श्वसन के द्वारा वहाँ से बाहर कर दी जाती है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • श्वसन एवं गैसों का विनिमय

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • शारीरिक द्रव एवं परिसंचरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • संभावित प्रश्न - पत्र सेट -III

    YUGBODH|Exercise प्रश्न|14 Videos