Home
Class 12
BIOLOGY
वह कौन-सी क्रियाविधि है ,जिससे एड्स विषा...

वह कौन-सी क्रियाविधि है ,जिससे एड्स विषाणु संक्रमित व्यक्ति के प्रतिरक्षा तंत्र का ह्रास करता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

HIV का द्विगुणन एवं रोगजनकता - संक्रमित व्यक्ति के शरीर में आ जाने के बाद विषाणु वृहद भक्षकाणु (मेक्रोफेज) में प्रवेश करता है जहाँ उसका आर. एन. ए. जीनोम , विलोम ट्रांसक्रिप्टेज इन्जाइम (Reverse transcriptase enzyme ) की सहायता से प्रतिकृतिकरण (Replication ) द्वारा विषाणु डी. एन. ए. (Viral DNA ) बनता है यह विषाणु DNA परपोषी कोशिका के डी. एन. ए. में समाविष्ट होकर संक्रमित कोशिकाओं को विषाणु कण पैदा करने का निर्देश देता है। वृहद भक्षक विषाणु उत्पन्न करना जारी रखते हैं और एक HIV फैक्टरी की तरह कार्य करते है। इसके साथ ही HIV सहायक टी -लसीकाणुओं(T_(H)) में घुस जाता है प्रतिकृति बनाता है और संतति विषाणु पैदा करता है । यह क्रम बार -बार दोहराया जाता है। जिसकी वजह से संक्रमित व्यक्ति के शरीर में सहायक टी -लसिकाणुओं की संख्या में उत्तरोत्तर कमी होती है। इस अवधि के दौरान बार -बार बुखार एवं दस्त आते हैं तथा वजन घटता है। अचानक टी -लसिकोणुओं की संख्या में गिरावट के कारण जीवाणुओं ,विशेष रूप से माइकोबैक्टीरियम ,विषाणुओं ,कवकों यहाँ तक कि टॉक्सोप्लाज्मा जैसे परजीवियों के संक्रमण का शिकार हो जाता है। रोगी में इससे प्रतिरक्षा न्यूनता हो जाती है और वह इन संक्रमणों से अपनी रक्षा करने में असमर्थ हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|17 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
YUGBODH-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. कैंसर क्या है ? कैंसर के प्रकार लिखिए तथा कैंसर रोग के प्रमुख कारण लिख...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित रोगों का संचरण कैसे होता है - (१) अमीबता , (२) मलेरिया , (३...

    Text Solution

    |

  3. वे कौन-से विभिन्न रस्ते हैं , जिनके द्वारा मानव प्रतिरक्षा न्यूनता विष...

    Text Solution

    |

  4. वह कौन-सी क्रियाविधि है ,जिससे एड्स विषाणु संक्रमित व्यक्ति के प्रतिरक...

    Text Solution

    |

  5. ऐल्कोहॉल / ड्रग के द्वारा होने वाले कुप्रयोग के हानिकारक प्रभावों की स...

    Text Solution

    |

  6. क्या आप ऐसा सोचते हैं कि मित्रगण किसी को ऐल्कोहॉल/ ड्रग सेवन के लिए प...

    Text Solution

    |

  7. ऐसा क्यों है जब कोई व्यक्ति ऐल्कोहॉल या ड्रग लेना शुरू कर देता है तो उ...

    Text Solution

    |

  8. व्यसन के प्रमुख कारणोंका वर्णन कीजिए। अथवा आपके विचार से किशोरों...

    Text Solution

    |

  9. प्रतिरक्षात्मक तंत्र क्या है ? मनुष्य के प्रतिरक्षात्मक तंत्र के विभिन...

    Text Solution

    |

  10. संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - अथवा प्रतिजन क्या है ? साम...

    Text Solution

    |